
7 जुआडिय़ों से 1.20 लाख रूपये बरामद
जबलपुर (जयलोक)।लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में रानीताल गेट नंबर-1 के पास गणेश पंडाल के पास चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस ने आज तडक़े करीब 4 बजे दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पंडाल में काफी समय से जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार तडक़े विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में हडक़ंप मच गया। टीम ने घेराबंदी कर सात लोगों को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य एवं थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज द्वारा हमराह स्टाफ योजनाबद्ध तरीके से रानीताल गेट न. 1 के सामने गणेश पण्डाल के सामने दबिश दी। जहॉ कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर सभी ने अपने नाम संजय राजपूत, राहुल चौबे, सत्यम श्रीवास, देवेन्द्र कुमार सोंधिया, आशीष पटेल, शिवा यादव, गोविंदा सोनी बताया। जुआडियों के पास एक फड़ से नगद 1 लाख 20 हजार 200 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

गेहूँ की हेरा-फेरी में शामिल 10 हजार का ईनामी आरोपी अमन पाण्डे गिरफ्तार
Author: Jai Lok






