Download Our App

Home » Uncategorized » शराब की तीन पेटियाँ ग्रामीणों ने पकड़ीं, पुलिस को सौंपा

शराब की तीन पेटियाँ ग्रामीणों ने पकड़ीं, पुलिस को सौंपा

शराब दुकान से पेकारी के लिए ले जाए जाने की बात

जबलपुर (जय लोक)। बरगी नगर क्षेत्र में शराब की कथित अवैध बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। आज गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने बरगी नगर स्थित शराब दुकान से पेकारी के लिए ले जाई जा रही बताई जा रही तीन पेटी शराब को रोककर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले के बाद क्षेत्र में शराब के परिवहन और बिक्री को लेकर चचा्रएं तेज हो गई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पकड़ी गई शराब में प्लेन एवं मसाला शराब के पाव शामिल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा शराब पुलिस को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब किसके द्वारा ले जाई जा रही थी, कहां ले जाई जा रही थी और इसके पीछे क्या उद्देश्य था, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

लगातार शिकायतों का दावा
इधर, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजू लाल मेहरा ने आरोप लगाया कि बरगी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में जबलपुर पुलिस अधीक्षक को कई बार ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में शराब की कथित अवैध बिक्री से स्थानीय माहौल प्रभावित हो रहा है। कुछ ग्रामीणों ने शराब बिक्री से जुड़ी गतिविधियों के कारण चोरी सहित अन्य घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई है।

जाँच के बाद साफ होगी स्थिति
गुरुवार को तीन पेटी शराब ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की घटना ने शराब के परिवहन और बिक्री की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, शराब वैध तरीके से ले जाई जा रही थी या नियमों का उल्लंघन हुआ, यह जांच का विषय है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच पर है। तीन पेटी शराब कहां ले जाई जा रही थी, किसके लिए ले जाई जा रही थी और क्या इसमें किसी नियम का उल्लंघन हुआ है, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

 

महाकौशल के औद्योगिक विकास और निवेश विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शराब की तीन पेटियाँ ग्रामीणों ने पकड़ीं, पुलिस को सौंपा
error: Content is protected !!