Download Our App

Home » Uncategorized » गोपाष्टमी महापर्व पर संदीप विजन एवं आकाश शर्मा गोकुल रत्न से हुए सम्मानित

गोपाष्टमी महापर्व पर संदीप विजन एवं आकाश शर्मा गोकुल रत्न से हुए सम्मानित

जबलपुर (जय लोक)। गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर उद्योगपति संदीप विजन तथा अधिवक्ता आकाश शर्मा को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन द्वारा एवं स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज एवं महामण्डलेश्वर स्वामी राधे चैतन्य महाराज और कार्यक्रम के आयोजक प्रशांत अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार उज्जवल शुक्ला एवं शुभम सिंह ने गोकुल रत्न से सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योगपति संदीप विजन ने उन्हें गोकुल रत्न से सम्मानित किए जाने पर आयोजकों के प्रति साधुवाद व्यक्त किया।

पिंजरापोल गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गोकुलधाम गौशाला, भड़पुरा जबलपुर में यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित सभी अधिवक्ता गणों, डॉक्टर, व्यवसायी जनों तथा गणमान्य जनों ने विचार व्यक्त किये। आयोजकों ने उद्योगपति संदीप विजन एवं आकाश शर्मा के सामजिक कार्यों की सराहना की।
पिंजरापोल गौशाला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गोकुलधाम गौशाला, भड़पुरा जबलपुर में यह अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित सभी अधिवक्ता गणों, डॉक्टर, व्यवसायी जनों तथा गणमान्य जनों ने विचार व्यक्त करते हुए आकाश शर्मा और संदीप विजन की प्राणवंत ऊर्जा और समाज को नवचेतना देने वाले कार्यों की सराहना की।

गौसेवा और समाज सेवा के क्षेत्र में आपकी यह निष्ठा समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। निरंतर सम्मान न केवल आपके उत्कृष्ट कार्यों की पावन रसीद है, बल्कि आपके समर्पण का सच्चा प्रतिफल भी है। गोकुलधाम गौशाला परिवार ने कहा कि अधिवक्ता आकाश शर्मा और संदीप विजन को सम्मानित कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया।

 

आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने आज मनीला रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गोपाष्टमी महापर्व पर संदीप विजन एवं आकाश शर्मा गोकुल रत्न से हुए सम्मानित

Top Headlines

हवाला कांड में छूकर निकल गई थी मुसीबत इस बार फँस गई एएसपी सहित उनकी वसूली फौज!

एएसपी दीपक मिश्रा एसडीओपी,  टीआईसहित 6 पुलिस कर्मचारी निलंबित! चार को आईजी जबलपुर ने निलंबित कर दो अधिकारियों की कार्यवाही

Live Cricket

error: Content is protected !!