Download Our App

Home » Uncategorized » बदमाश मूसा पर जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल

बदमाश मूसा पर जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल

जबलपुर,  (जयलोक)। विगत दिनों नया मोहल्ला स्थित मस्जिद व मदरसा फलाहदारैन के पास माजिद मूसा पर जानलेवा हमला हुआ जिसके बाद ओमती पुलिस द्वारा माजिद मूसा के विरुद्ध पूर्व में मेहफूज रहमान के द्वारा की गई शिकायत पर एफआईआर दर्ज करते हुए मूसा का जुलूस भी निकाला गया।
लेकिन अब मूसा खुद मारपीट का शिकार हो गया है।
माजिद मूसा पर प्राणघातक हमला करने वालों का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हमलावारों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहें है। जिसमें नया मोहल्ला निवासी हैदर हयात खान उर्फ  नूर, अदनान हयात खान, इस्लाहुद्दीन उर्फ  पापू, सिराजुद्दीन उर्फ  बंटी, अरसलान हयात खान उर्फ  अरशू, अल्ज़ैब खान, मोहम्मद आबिद व एक अन्य शामिल है।
अपराधों से रहा पुराना नाता
बताया जा रहा है कि माजिद मूसा पर जानलेवा हमले करने वालों की अगुवाई कर रहा हैदर हयात खान उर्फ  नूर हिस्ट्रीशीटर है जिसके ऊपर पूर्व में भी करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है। जिसमें धारा 307 का मुकदमा दर्ज हुआ था और हैदर हयात खान उर्फ  नूर के घर से पिस्तौल भी बरामद हुई थी।

 

आसियान समिट के बीच क्वाड नेताओं की बैठक में शामिल होने आज मनीला रवाना होंगे प्रधानमंत्री

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बदमाश मूसा पर जानलेवा हमला, वीडियो हुआ वायरल

Top Headlines

हवाला कांड में छूकर निकल गई थी मुसीबत इस बार फँस गई एएसपी सहित उनकी वसूली फौज!

एएसपी दीपक मिश्रा एसडीओपी,  टीआईसहित 6 पुलिस कर्मचारी निलंबित! चार को आईजी जबलपुर ने निलंबित कर दो अधिकारियों की कार्यवाही

Live Cricket

error: Content is protected !!