Download Our App

Home » News » गोली कांड में साथ देने पर प्रेमिका भी गई जेल

गोली कांड में साथ देने पर प्रेमिका भी गई जेल

जबलपुर (जय लोक)। गढ़ा थाना अंतर्गत एक युवक पर तीन राउंड फायरिंग करने वाले प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेमी ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए फायरिंग की थी। वहीं प्रेमिका ने इस काम में उसका साथ दिया था। दोनों को कल वारदात के कुछ घंटों बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

रविवार की रात को करण विश्वकर्मा ने अपनी प्रेमिका सोनाली बर्मन के साथ मिलकर लाल बिल्डिंग क्षेत्र के पास अंकित लखेरा पर फायरिंग की थी। करण को शक था कि अंकित उसकी लोकेशन उसके विरोधियों को देता है। जिसको लेकर वह अंकित से रंजिश रखने लगा था। वारदात के बाद से ही पुलिस दोनों प्रेमी प्रेमिका की तलाश कर रही थी। जिन्हें कल रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। करण और उसकी प्रेमिका शहर से भागने की फिराक में थे।

अवैध पिस्तौल के साथ मिले दो कारतूस
थाना प्रभारी प्रसंन्न कुमान शर्मा ने बताया कि करण के पास से मिली देशी पिस्तौल अवैध है। गिरफ्तारी के दौरान पिस्तौल में दो कारतूस भी फंसे मिले। अब पुलिस अवैध पिस्तौल के मामले में भी जाँच कर रही है। उसे यह पिस्तौल कहा से और किससे मिली इस बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि करण शहर का पुराना बदमाश है जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में कई मामले दर्ज हैं।

अब लद्दाख और कश्मीर के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गोली कांड में साथ देने पर प्रेमिका भी गई जेल

Top Headlines

Live Cricket