Download Our App

Home » Uncategorized » गोवा में इम्पा की यॉट पर करणी सेना का हंगामा हिंदी फिल्म ‘चोला’ में भगवा जलाने का विरोध

गोवा में इम्पा की यॉट पर करणी सेना का हंगामा हिंदी फिल्म ‘चोला’ में भगवा जलाने का विरोध

मुंबई। गोवा में कला अकादमी के पास समुद्र में कान फिल्म फेस्टिवल की तर्ज पर एक यॉट पर फिल्मों के कार्यक्रम करने की इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) की कोशिश बीती रात यहां एक हंगामे में बदल गई। इस यॉट पर निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करणी सेना की तरफ से फिल्म में दिखाए गए उन दृश्यों पर कड़ा विरोध जताया गया, जिनमें फिल्म का नायक अपने शरीर से भगवा वस्त्र उतारकर आग में जला देता है। अभिनेता मनोज जोशी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे और हंगामा शुरू होते ही वह अपने मित्रों के साथ वहां से निकल गए। गोवा में चल रहे 55वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ चल रहे फिल्म बाजार में निर्देशक अतुल गर्ग की फिल्म ‘चोला’ शुक्रवार को दिखाई गई थी। एक प्रोफेसर के संभोग से समाधि तक के जीवन वृत्त पर आधारित कहानी में काम करने वाले देसी-विदेशी कलाकारों संग इसका ट्रेलर सार्वजनिक रूप से जारी करने के लिए फिल्म बनाने वालों ने कई दिनों से तैयारी की हुई थी। कार्यक्रम चूंकि समंदर में तैर रही इम्पा की यॉट पर होना था, लिहाजा इसकी बुकिंग वगैरह भी पहले से हुई और यहां तक पहुंचने के लिए लोगों को प्रवेश पत्र भी काफी एडवांस में बांटे गए। रात 8 बजे के करीब शुरू हुई पार्टी में पहले तो निर्देशक अतुल गर्ग की कई कडिय़ों में बन रही फिल्म फ्रेंचाइजी ‘कश्मीर’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे अभिनेता हेमंत पांडे को मंच पर बुलाकर उनका अभिनंदन किया गया। फिल्म अभिनेत्री पूनम झावर ने भी मंच पर इस दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। और फिर बारी आई फिल्म ‘चोला’ के ट्रेलर लॉन्च की। ट्रेलर दिखाने के बाद जब कार्यक्रम संचालिका लोगों की राय इस बारे में जान ही रही थीं कि वहां मौजूद करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौड़ ने ट्रेलर फिर से चलाने को कहा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » गोवा में इम्पा की यॉट पर करणी सेना का हंगामा हिंदी फिल्म ‘चोला’ में भगवा जलाने का विरोध
error: Content is protected !!