Download Our App

Home » News » घोषणा होते ही मंत्री राकेश सिंह का आशीर्वाद लेकर वरिष्ठों से मिलने निकल पड़े नव नियुक्त नगर महामंत्री

घोषणा होते ही मंत्री राकेश सिंह का आशीर्वाद लेकर वरिष्ठों से मिलने निकल पड़े नव नियुक्त नगर महामंत्री

विधायक अशोक रोहाणी से स्नेहिल मुलाकात कर विपरीत चर्चाओं को सोनू बचवानी ने लगाया विराम

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस भाजपा के नगर संगठन ने अपना विस्तार करते हुए नगर के एक महामंत्री पद पर एवं एक मंत्री पद पर नियुक्तियां कर नए दायित्व दिये। नगर संगठन में महामंत्री पद का दायित्व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान भाजपा में स्थापित करना कर चुके सोनू बचवानी को दिया गया। मंत्री पद पर युवा उद्योगपति व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रह चुके सुधांशु गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
सोनू बचवानी की नियुक्ति को लेकर कई तरह के कयास, कई प्रकार की चर्चाएं और कई प्रकार के राजनीतिक गणित चर्चाओं में थे। लोग अपनी-अपनी नजरों से इन नियुक्ति को देख रहे थे। कोई इसे योग्यता का सम्मान बता रहा था, किसी ने इसे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाला इनाम और प्रोत्साहन बताया तो किसी की जुबान में नकारात्मक शब्दों की भरमार भी पाई गई। लेकिन अपनी चिर परिचित कार्यशैली और सब के साथ समन्वय बनाकर चलने की कला समझने वाले युवा भाजपा नेता सोनू बचवानी ने वरिष्टों की सलाह के रूप तत्काल काम करना शुरू कर दिया। पद पर नियुक्ति की घोषणा होते ही सर्वप्रथम सोनू बचवानी ने अपने राजनीतिक सरपरस्त और गुरु माने जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता मंत्री श्री राकेश सिंह का आशीर्वाद लिया, इसके बाद सोनू बचवानी ने प्रदेश के अपने वरिष्ठ नेताओं से दूरभाष पर उनका आशीर्वाद लिया और उनके निदेर्शों के परिपालन में नगर के सभी वरिष्ठ साधु संतों, भाजपा नेताओं से व्यक्तिगत मुलाकात करने का क्रम प्रारंभ किया। इस दौरान वह नगर के बुद्धिजीवी वर्ग एवं गणमान्य पत्रकारों से भी सौजन्य भेंट करने पहुंचे और भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

युवा नेता सोनू बचवानी ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी से स्नेहिल और आत्मीय क्षणों में मुलाकात कर उनके बीच में चले आ रहे तथाकथित मतभेदों और मनमुटाव की बातों पर पूर्ण रूप से विराम लगा दिया है। कुछ समय से लोगों ने मनगढ़ंत तरीके से विपरीत चर्चाओं को हवा दे दी थी। लेकिन श्री रोहाणी के निवास पर सोनू बचवानी ने आत्मीय मुलाकात कर विधायक रोहाणी का सम्मान कर सभी प्रकार की विपरीत चर्चाओंं को विराम लगा दिया है। यह सुखद राजनीति के स्वच्छ संकेत है।

नवनियुक्त नगर महामंत्री सोनू बचवानी ने साधु संतों से नई जिम्मेदारी के प्रति आशीर्वाद लेने का क्रम प्रारंभ किया। कलिकानंद जी महाराज, साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी, राघव देवाचार्य जी, नरसिंह दास जी महाराज, अशोक आनंद जी महाराज आदि साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक अभिलाष पांडे, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, विनोद गोंटिया, आर एन सिंह, श्रीमती सुशीला सिंह, अनिल शर्मा, आनंद बर्नार्ड, जयश्री बनर्जी, जीएस ठाकुर, शरद जैन सुरेश देशपांडे, शरद अग्रवाल आदि के निवासी स्थान पर पहुंचकर उनसे मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

अब लद्दाख और कश्मीर के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » घोषणा होते ही मंत्री राकेश सिंह का आशीर्वाद लेकर वरिष्ठों से मिलने निकल पड़े नव नियुक्त नगर महामंत्री

Top Headlines

Live Cricket