Download Our App

Home » Uncategorized » चंडीगढ़ में स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़ में स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
चंडीगढ़। शहर में कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सचिवालय को बम धमाके की धमकी देने वाले ईमेल मिलने से हडक़ंप मच गया। धमकी में अगले दो दिनों में बम फोडऩे की चेतावनी दी गई थी। ईमेल में प्रमुख निशाना बनाए गए स्कूल थे डीपीएस स्कूल, संत कबीर स्कूल और विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38। धमकी मिलते ही स्कूलों के प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। सचिवालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को सूचना दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब एक महीने पहले भी शहर के लगभग 30 स्कूलों को इसी तरह धमकी ईमेल प्राप्त हुई थी। उस समय भी तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लगातार धमकियों से अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई व्यक्ति या गिरोह है।

 

सटोरिये सतीश सनपाल से जुड़े होने के चर्चित खत्री ब्रदर्स का सटोरिया नेटवर्क फिर सक्रिय!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चंडीगढ़ में स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

Top Headlines

Live Cricket