Download Our App

Home » Uncategorized » चीन की लहसुन से फैल रहा है, भारत में कैंसर

चीन की लहसुन से फैल रहा है, भारत में कैंसर

चोरी छुपे भारत आ रहा है, चीन का लहसुन
तिरुपुर/नई दिल्ली (जयलोक)। चीन से भारत में जो लहसुन आ रहा है। उसे लहसुन के कारण भारत में कैंसर की बीमारी फैल रही है। हाल ही में तमिलनाडु के तिरुपुर से 330 किलो जहरीला लहसुन जप्त किया गया है। यह लहसुन चीन से आयात किया गया था। इस लहसुन को लेबोरेटरी में परीक्षण के लिए भेजा गया था। जिसमें उच्च कीटनाशक पाए जाने की पुष्टि हुई है। 2014 से भारत में चीन का लहसुन प्रतिबंधित किया गया है। भारत में लहसुन के दाम ज्यादा होने के कारण चीन से चोरी छुपे लहसुन लाया जा रहा है। इस लहसुन को बेचकर भारत के व्यापारियों को भारी कमाई होती है। चीन की लहसुन में उच्च स्तर के कीटनाशक और अन्य जहरीले रसायन होने के कारण कैंसर एवं अन्य बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इस लहसुन को क्लोरीन से ब्लीच किया जाता है। जिसके कारण भारतीय लहसुन की तुलना में यह ताजा और सफेद दिखता है। इसकी कली भी भारतीय लहसुन की तुलना में बड़ी होती है। जिसके कारण भारत में महंगे दामों पर चीन का लहसुन बिकता है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » चीन की लहसुन से फैल रहा है, भारत में कैंसर

Top Headlines

Live Cricket