Download Our App

Home » राजनीति » चुनाव आयोग और भाजपा पर मिली भगत का आरोप-सिंघार 2028 चुनाव में कांग्रेस पार्टी करेगी वापसी

चुनाव आयोग और भाजपा पर मिली भगत का आरोप-सिंघार 2028 चुनाव में कांग्रेस पार्टी करेगी वापसी

जबलपुर (जयलोक)। कांगे्रस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज शहर आगमन हुआ। शहर आगमन के दौरान डुमना विमानतल पर कांगे्रस नेताओं ने उनका स्वागत किया। वे विमानतल से सीधे सक्रिट हाउस पहुँचे जहां कुछ देर विश्राम किया। यहां से वे पूर्व मंत्री चंद्र कुमार भनोत के निवास भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान श्री सिंघार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कांगे्रस द्वारा चलाए जा रहे वोट चोरी का अभियान संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुलासा किया है और इसका प्रमाण भी चुनाव आयोग की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से यह साफ जाहिर होता है कि चुनाव आयोग वोट की चोरी कर रहा है। भाजपा सरकार बनवाने के लिए वोटों की चोरी की गई है। श्री सिंघार ने कहा कि अगर मप्र में वोटों की चोरी ना होती तो आज प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनती।

चुनाव आयोग पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप

श्री सिंघार ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिली भगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने भाजपा का साथ दिया इसलिए आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है। जिसका कांगे्रस पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। अगर जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट तक जाएंगे और वोटों की चोरी को रोकेंगे।

2028 में करेंगे वापसी

पत्रकारों से चर्चा के दौरान उमंग सिंघार ने यह भी कहा कि भले ही वोट चोरी कर भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीत लिया हो लेकिन यह चोरी सबके सामने लाकर 2028 के चुनाव में पार्टी पुन: वापसी करेगी। कार्यकर्ता अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर रहे हैं। जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिलेगा।

राजीव गाँधी का किया स्मरण

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयँती के मौके पर आज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उनकी प्रतिमा के समक्ष माल्यपण करते हुए उनका स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार डिजिटल इंडिया की बात कर रही है लेकिन संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी हैं। संचार क्रांति और सूचना तथा तकनीकी के मामले में राजीव गांधी के प्रयास और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि राजीव गाँधी के रास्तों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। इस मौके पर विधायक लखन घनघोरिया, ग्रामीण कांगे्रस के अध्यक्ष संजय यादव, नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, टीकाराम कोष्टा आदि उपस्थित रहे।

 

राहुल गांधी ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

 

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » चुनाव आयोग और भाजपा पर मिली भगत का आरोप-सिंघार 2028 चुनाव में कांग्रेस पार्टी करेगी वापसी