Download Our App

Home » Uncategorized » राहुल गांधी ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

राहुल गांधी ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

नवादा में यात्रा के दौरान गाड़ी रोककर थम्स-अप किया, तेजस्वी बोले- राहुल अगले प्रधानमंत्री होंगे
नई दिल्ली। वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी गयाजी से नवादा पहुंचे। यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, आप लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाइए और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री।
वहीं, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है। ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं। फिलहाल, राहुल गांधी की यात्रा नवादा के कॉलेज कैंपस में रुकी है। लंच के बाद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें तेजस्वी यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहेंगे। यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हिसुआ पुलिस थाने से राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। राहुल ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें थम्स-अप किया, फिर फ्लाइंग किस देकर मुस्कुराते हुए आगे निकल गए। इससे पहले वजीरगंज ब्लॉक में काफिला अचानक रुका और राहुल-तेजस्वी मेन रोड से 500 मीटर अंदर मनैनी गांव पहुंचे। यहां देवी मंदिर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, समस्या पूछी। साथ ही संविधान और मताधिकार बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। राहुल करीब आधे घंटे से ज्यादा यहां रुके। इस दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता छ्वष्टक्च पर चढ़ गए। गयाजी रसलपुर में कुछ महिलाएं पूजा की थाली, लोटे में जल और नारियल लेकर राहुल गांधी का स्वागत करने पहुंचीं। हालांकि, काफिला आगे निकल गया था।
वारिसलीगंज में राहुल गांधी और अन्य नेता पटेल चौक पर करेंगे जनसंवाद- नवादा में शाम 4 बजे राहुल गांधी खरांठ मोड़ से होते हुए वारिसलीगंज-चंदन चौक, थाना मोड-जयप्रकाश नारायण मोड-गुमटी रोड-पटेल चौक पर जनसंवाद करेंगे। वो शाम 5 बजे शेरपुर मोड-सरकट्टी मोड-शाहपुर मोड (ग्राम महरथ) होते हुए बरबीघा के लिए निकल जाएंगे।

 

जीतू पटवारी का कांग्रेस में विरोध शुरू, कांग्रेसियों ने ही फूंका जीतू पटवारी का पुतला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » राहुल गांधी ने विरोध करते भाजपा कार्यकर्ताओं को दी फ्लाइंग किस

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!