Download Our App

Home » अपराध » चैकिंग अभियान का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, पकड़े गए 31 आरोपी

चैकिंग अभियान का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, पकड़े गए 31 आरोपी

जबलपुर (जय लोक)।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ एक सघन चैकिंग अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों, शराब पीकर वाहन चालाने वालों तथा शराब बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने एवं प्रकरण में फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की तलाश  और पतासाजी कर धरपकड़ किये जाने हेतु आदेशित किया गया था। इस आदेश का कितना पालन हुआ इसका जायजा लेने देर रात एसपी सडक़ पर उतरे और चैकिंग अभियान का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। चैकिंग अभियान में शराब बेचने वाले 25 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 30 लीटर कच्ची शराब एवं 4 स्थाई वारंट एवं 39 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये।

ओमती में पकड़ी गई पिस्तौल

ओमती थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली कि उडिय़ा मोहल्ला ओमती नाला के पास एक युवक अपने पास पिस्टल रखे किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का एक मोटर सायकिल पर बैठा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ पर अपना नाम तरूण उर्फ  अमन सोनकर निवासी रानीताल बताया जो तलाशी लेने पर कमर मे दाहिनी ओर लोवर मे एक देशी पिस्टल खोंसे मिला। जिसे खोलकर चैक करने पर मैग्जीन में 1 कारतूस लोड होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से देशी 1 पिस्टल कारतूस सहित एवं एक सुजकी जिक्सर मोटर सायकिल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही शराब विक्रय करने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाही की गई।

 

वीआईटी मामले पर सीएम सख्त, प्रभारी मंत्री को तत्काल दौरे के निर्देश, निजी युनिवर्सिटी की उच्च स्तरीय समीक्षा होगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » चैकिंग अभियान का जायजा लेने सडक़ पर उतरे एसपी, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, पकड़े गए 31 आरोपी

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!