Download Our App

Home » Uncategorized » छात्र ने प्रिंसिपल के सिर में गोली मारी

छात्र ने प्रिंसिपल के सिर में गोली मारी

छतरपुर/भोपाल (जयलोक)। जिले में शासकीय स्कूल के प्राचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना ओरछा रोड थाना के धमोरा शासकीय स्कूल की बताई जा रही है। इसमें शासकीय स्कूल के 12वीं क्लास के दो छात्रों ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल की बाथरूम में गोली मारकर हत्या कर दी। सबसे शर्मनाक बात यह है कि हत्या करने के बाद वह स्कूल में नाच रहा था, जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमोरा का है, जहां दोपहर के स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र कुमार सक्सेना बाथरूम गए थे। इसी बीच पीछे से आकर आरोपी दो नाबालिग छात्रों ने उन पर दो गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की वजह से प्रिंसिपल की मौके पर ही मौत हो गई।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » छात्र ने प्रिंसिपल के सिर में गोली मारी
error: Content is protected !!