
जबलपुर (जयलोक)। हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट, घर मे घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ जैसे 31 संगीन अपराधों में फरार सुयश उर्फ छोटू चौबे को मदनमहल पुलिस ने गिरफ्तार कर एनएसए के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस ने छोटू के कब्जे से 1 पिस्टल, 6 कारतूस एवं 2 मोबाईल जब्त किए हैं।

वहीं सिहोरा में पकड़े गए आरोपियों के पास से मिली पिस्तौल भी छोटू के साथी बाबू सिंधी ने ही बेची थी। मदनमहल ने क्राईम ब्रांच के साथ मिलकर कुख्यात अपराधी छोटू उर्फ सुयश चौबे, जो कि अलग-अलग थानों में पंजीबद्ध प्रकरणो में फरार चल रहा है उसे गिरफ्तार किया था। सूचना मिली थी कि छोटू फायर आम्र्स पिस्टल लिये हुये थाना मदनमहल क्षेत्रांतर्गत स्थित किराये के मकान पर है।

सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा मदमनहल स्नेह नगर स्थित छोटू चौबे के किराये के मकान में दबिश दी गयी। घर में छोटू उर्फ सुयश चौबे मिला। जिससे पूछताछ करने पर कमरें में रखी टेबिल के ड्राज में पिस्टल रखना बताया।


छोटू चौबे की निशादेही पर तलाश करने पर कमरे रखी टेबिल के ड्राज में एक पिस्टल रखी मिली, जिसे चैक करने पर मैगजीन में 6 जिंदा कारतूस लोड मिले। आरोपी छोटू के पास एक आईफोन मिला। वहीं गुरूवार को छोटू को एनएसए के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में सिहोरा पुलिस ने पिस्तौल और कारतूस के साथ जिन दो आरोपियों को पकड़ा था उसमें पुलिस को यह जानकारी मिली है कि इन आरोपियों को तीन माह पूर्व बाबू सिंधी ने ही पिस्तौल बेची थी।
Author: Jai Lok






