Download Our App

Home » अपराध » जन्मदिन पार्टी में फिर चली गोली, जल्द दर्ज होगी एफआईआर

जन्मदिन पार्टी में फिर चली गोली, जल्द दर्ज होगी एफआईआर

जबलपुर (जयलोक)। एक बार फिर शहर में जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलियाँ चलाईं गईं। जन्मदिन पार्टी में उत्साहित युवकों ने बंदूक से एक के बाद एक हर्ष फायर किए। खास बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम गढ़ा थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुआ। लेकिन गोलियाँ चलने की आवाजें पुलिस के कानों तक नहीं पहुँची। कहा जा रहा है कि इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अधिकारियों ने गढ़ा थाना प्रभारी को इस मामले में जाँच के आदेश दिए हैं।
16 मई की रात दीपांशु दुबे का जन्मदिन था, उसके दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए गढ़ा थाना के पास छोटा जैन मंदिर के सामने बीच सडक़ पर टेंट लगाकर एकत्रित हुए। इसी बीच सडक़ पर जमकर आतिशबाजी की गई, और बंदूक से हर्ष फायर किया गया। इस समारोह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए गए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि तीन दिन तक पुलिस को इस हर्ष फायरिंग की भनक तक नहीं लगी, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से सवाल जवाब किए गए तब उन्होंने जाँच के बाद कार्यवाही करने की बात कही। बहरहाल जब जागे तभी सवेरा की तर्ज पर पुलिस इस हर्ष फायरिंग मामले में कार्यवाही करने की बात कह रही है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वीडियो की पुष्टि के बाद गढ़ा थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के पास मौजूद बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि हथियार अवैध पाया गया, तो आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह पहला मामला नहीं है जब जबलपुर में जन्मदिन या किसी अन्य निजी समारोह में फायरिंग की घटना सामने आई हो। हाल के दिनों में बेलखेड़ा, शहपुरा, भेड़ाघाट और डुमना रोड तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं बल्कि सामाजिक शांति को भी भंग करती हैं।

पूर्व मंत्री बघेल समेत परिवार पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » जन्मदिन पार्टी में फिर चली गोली, जल्द दर्ज होगी एफआईआर

Top Headlines

हुलिया बदलकर भाग रहा था कातिल, लेकिन बच नहीं सका! , बरगी थाना पुलिस ने  दबोचा,निकाला जुलूस

जबलपुर, (जयलोक)।   जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीवाड़ा में हुए चर्चित नमामि यादव हत्याकांड का पुलिस ने सफल

Live Cricket