
जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम कार्यालयों में अपनी समस्याओं को लेकर चक्कर लगाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय की तरह नगर निगम कार्यालयों में भी प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जिसमें लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनका त्वरित निराकरण भी किया जाएगा। यह आदेश निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने जारी किए हैं।

अब मुख्यालय के साथ सभी संभागीय कार्यालयों में भी जनता जनार्दन की सुनवाई होगी। इसके लिए निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सभी संबंधितों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि दिवाली पूर्व शहर के सभी प्रमुख सडक़ों की मरम्मत कराई जाएगी, इसके लिए निगम प्रतिबद्ध है।

आज निगमायुक ने कार्यालय में आते ही सभी अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के साथ त्योहार को देखते हुए सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश संबंधितों को जारी किए हैं। उन्होंने सभी प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, और लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त रखने नियमित रूप से कारवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आज भी निगमायुक्त ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भी बुलाकर निगम की आय बढ़ाने पर फोकस करते हुए वसूली की कार्यवाही को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने सभी को प्रतिदिन की गई कार्रवाई से शाम तक रिपोट्र्स प्रस्तुत करने भी अधिकारियों से कहा है।
आईआरसीटीसी घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ आरोप तय





