Download Our App

Home » Uncategorized » जबलपर-मण्डला मार्ग बंद…बरेला शारदा मंदिर पहाड़ी में हुआ भूस्खलन

जबलपर-मण्डला मार्ग बंद…बरेला शारदा मंदिर पहाड़ी में हुआ भूस्खलन

जबलपुर (जयलोक)। कल देर रात से हो रही तेज बारिश के कारण जबलपुर मंडला मार्ग पर बरेला शारदा मंदिर की पहाड़ी से भूस्खलन हो जाने के कारण यह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मौके पर भारी वाहनों की बड़ी कतार लग गई है और सडक़ पर पानी भर जाने के कारण वाहनों के टायर भी डूब रहे हैं। यहां से वाहनों का निकालना काफी मुश्किल हो रहा है।

अमरकंटक मार्ग भी प्रभावित
लगातार हुई बारिश से जबलपुर-अमरकंटक हाइवे बंद हो गया है। हाइवे पर आने वाले नाले उफान पर हैं। नर्मदा नदी के किनारे बने मंदिर पानी में डूब गए हैं। टीकमगढ़ में 8 घंटे में 6 इंच बारिश से हालत बिगड़ गई है। गुना की सडक़ों पर तीन फीट पानी भर गया है। डिंडौरी में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। डिंडौरी में 24 घंटे में 7 इंच बारिश हुई है, यहां सडक़ों पर दो फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है।

डिंडौरी में नर्मदा ब्रिज तक पानी पहुंच गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। मंडला में भी नर्मदा नदी पर बने ब्रिज पर खतरे के निशान तक पानी पहुंच गया है। एहतिहात बरते हुए पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंंच गई है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » जबलपर-मण्डला मार्ग बंद…बरेला शारदा मंदिर पहाड़ी में हुआ भूस्खलन

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!