
जबलपुर (जयलोक)। आज सुबह जिला प्रशासन के द्वारा एक टीम गठित कर संयुक्त रूप से जबलपुर तहसील के अंतर्गत बरगी क्षेत्र के खिरहनी घाट पर छापा मारा गया। यहां लंबे समय से अवैध रूप से माँ नर्मदा से रेत निकासी की शिकायतें मिल रहीं थी। जिसके बाद कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन कर छापामार कार्रवाही की गई। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि खिरहनी घाट पर छापा मारा गया जहां पर तीन चार ट्रक के करीब रेत पकड़ी गई है। रेत को तत्काल मौके पर जप्त कर खनिज विभाग के सुपुद्र करने की कार्रवाही की जा रही है। यह अवैध खनन किसके द्वारा किया गया इस बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।
नहर के रास्ते हो रहा अवैध रेत और मुरम का परिवहन – मुहास से खिरहनी घाट के बीच में कई ऐसे स्थान हैं जहां से मुरम और रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। मुहास और बढ़ैयाखेड़ा के बीच गुरजने वाली बरगी डेम की नहर के रास्तों से दिनदहाड़े और रात के अंधेरे में बेधडक़ अवैध रेत, मुरम, पत्थर का परिवहन हो रहा है। ग्रामीण लगातार जिला प्रशासन से इन रास्तों पर मुस्तैदी के साथ जाँच और कार्रवाही किए जाने की माँग कर रहे हैं।



Author: Jai Lok






