
हार्ट सर्जरी से जुड़ा कार्डियोलॉजी सेंटर भी बनेगा
जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर अब कैंसर के असाध्य रोग के उपचार का प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी केंद्र बनने जा रहा है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की क्षमता 200 से बढक़र अब 600 बिस्तरों की होने जा रही है। जब यह इंस्टिट्यूट 600 बेड का हो जाएगा तब यह प्रदेश का सबसे बड़ा कैंसर उपचार का केंद्र भी बन जाएगा। जबलपुर के साथ ही जबलपुर संभाग तथा प्रदेश के अन्य जिलों से कैंसर के मरीजों को उपचार कराने एक बड़ी सुविधा मिल सकेगी। प्रदेश सरकार कैंसर के उपचार के लिए अत्याधुनिक उपकरणों की खरीदी करने जा रही है। पीपीपी मॉडल पर पेट सीटी मशीन की टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

वहीं जबलपुर में प्रदेश सरकार स्टेट कार्डियोलॉजी सेंटर भी निर्मित करने जा रही है। इस केंद्र में हार्ट से जुड़ी जटिल सर्जरी और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार स्टेट कार्डियोलॉजिस्ट सेंटर बनाएगी इस केंद्र में हार्ड से जुड़ी जटिल सर्जरी और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। आंन्कोलॉजी, आंन्को सर्जरी, कार्डियोलॉजी एवं कार्डियक विभाग शुरू होंगे। शुरुआत में यह उपचार केंद्र 100 बेड से अधिक का होगा। बाद में नेफ्रोलॉजी एवं यूरोलॉजी से भी इसे जोड़ा जाएगा।

प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में पहली बार कैंसर और हृदय की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सीएम केयर योजना का बनाई गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग कि यह योजना कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत होने जा रही है। प्रदेश में सुपर स्पेशलिटी की सुविधा बढ़ाने पर अब पूरा जोर लगाया जा रहा है ताकि प्रदेश के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई या दूसरे राज्यों की ओर न जाना पड़े।

Author: Jai Lok






