Download Our App

Home » News » जबलपुर में महिला मोर्चा की अध्यक्ष की पैराशूट एंट्री!, महिला कार्यकर्ता आपस में पूछती रहीं कौन है ये अध्यक्ष बनी आत्मिका सिंह

जबलपुर में महिला मोर्चा की अध्यक्ष की पैराशूट एंट्री!, महिला कार्यकर्ता आपस में पूछती रहीं कौन है ये अध्यक्ष बनी आत्मिका सिंह

चर्चा सरगम -महिला प्रदेश अध्यक्ष ने थोप दी अपनी पसंद ! कार्यकर्ताओं का दिल दुखाया

जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने भाजपा जबलपुर महानगर महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती आत्मिका सिंह को नियुक्त किया है। महिला मोर्चा के कई पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने इसे पूरी तरीके से पैराशूट एंट्री करार दिया है।

महिला नेत्रियों के बीच इस बात की चर्चा सरगर्म है कि यह पूरी तरीके से महिला प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा अपनी मनमर्जी चलाते हुए बिना लोगों की पसंद जाने अपने व्यक्ति को जबरदस्ती थोपने का काम किया गया है। भाजपा महिला नेत्रियों के कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में भी यही चर्चाएं चल पड़ी। अब इसमें कितनी सच्चाई है और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है या नहीं यह बात जानने का काम प्रदेश संगठन का है और अगर वह धरातल पर जांच करेंगे तो जो भी  वस्तुस्थिति है वह सामने आ जाएगी।

भाजपा महिला मोर्चा ने 21 जिलों में नगर अध्यक्ष के नाम घोषित किए हैं जिनमें जबलपुर भी शामिल है। जबलपुर में घोषित हुई महिला जिला अध्यक्ष के बारे में बहुत सी महिला कार्यकर्ताओं को जानकारी नहीं है। यह बात सच भी है कि ना ही वह कोई बड़ा चर्चित नाम है और ना ही उनका कोई बड़ा सक्रिय संगठन दायित्व निर्वहन की पृष्ठभूमि नजर आ रही है। श्रीमती आत्मिका सिंह कैंट विधानसभा क्षेत्र से आती है और बिलहरी अतान्तरा के पास की निवासी है।

जारी विज्ञप्ति में प्रोटोकॉल निभाते हुए और परंपरा अनुसार श्रीमती आत्मिका सिंह की नियुक्ति पर लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह, संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष  अखिलेश जैन,भाजपा जिला  अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी, जिला प्रभारी आलोक संजर, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष  रिंकू विज सहित सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने शुभकामनायें दी है।

 

अब लद्दाख और कश्मीर के बीच हर मौसम में रहेगी कनेक्टिविटी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जबलपुर में महिला मोर्चा की अध्यक्ष की पैराशूट एंट्री!, महिला कार्यकर्ता आपस में पूछती रहीं कौन है ये अध्यक्ष बनी आत्मिका सिंह

Top Headlines

Live Cricket