Download Our App

Home » News » जबलपुर से कोलकाता के लिए शुरू होगी विमान सेवा

जबलपुर से कोलकाता के लिए शुरू होगी विमान सेवा

सांसद आशीष दुबे के प्रयास काम आए, तीन दिन रहेगी सीधी उड़ान

जबलपुर (जय लोक)। सांसद आशीष दुबे के सतत् प्रयास से अब जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर इसी माह जुलाई या अगस्त के प्रारंभ में इस नई उड़ान का संचालन प्रारंभ करने जा रहा है। सांसद श्री दुबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वे लंबे समय से इस मार्ग पर उड़ान प्रारम्भ करवाने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयासरत थे, जिसका परिणाम यह निकला कि एलायंस एयर जबलपुर-कोलकाता के बीच उड़ान प्रारम्भ करने जा रहा है।

सांसद आशीष दुबे ने बताया कि उन्हें एलायंस एयर प्रबंधन ने उन्हें इस आशय की सूचना देते हुए इस उड़ान का प्रस्तावित शेड्यूल भी साझा किया है, जिसके अनुसार एलायंस एयर का एटीआर 72 विमान सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 07.05 पर कोलकाता से उड़ान भरकर 09.35 बजे जबलपुर पहुंचेगा और फिर जबलपुर से कोलकाता के लिए 10 बजे उड़ान भरकर 12.35 बजे कोलकाता में लैंड करेगा। सांसद श्री दुबे ने कहा कि फिलहाल जबलपुर से कोलकाता के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी। जिससे हवाई यात्रियों को जबलपुर से कोलकाता जाने के लिए स्टॉप ओवर उड़ान से कोलकाता जाना पड़ता था, अब जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी उड़ान प्रारम्भ होने से जबलपुर के हवाई यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ उनके समय की बचत भी होगी और आर्थिक भार भी अपेक्षाकृत कम हो जाएगा।

सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एलायंस एयर प्रबंधन से लगातार संपर्क कर इस रूट को मंजूरी दिलवाई। इस उड़ान से जबलपुर के शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कोलकाता में पढऩे वाले जबलपुर के छात्र, इलाज के लिए जाने वाले मरीज और पूर्वी भारत से व्यापार करने वाले उद्यमियों को अब सीधी हवाई सुविधा मिलेगी। इस उड़ान के लिए एलायंस एयर की बुकिंग जल्द ही सभी प्रमुख पोर्टल्स और एयरलाइन की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।

भाजपा ने स्टार प्रचारकों के साथ नरोत्तम मिश्रा को दी दतिया चुनाव जिताने की जिम्मेदारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जबलपुर से कोलकाता के लिए शुरू होगी विमान सेवा

Top Headlines

Live Cricket