Download Our App

Home » News » जमीनीस्तर की तैयारियाँ देखने निगमायुक्त पहुँचे मैदान में महापौर के निर्देश पर वर्षा पूर्व की तैयारियाँ शुरू, समय सीमा में वर्षाजल निकासी के लिए व्यवस्थायें करने स्वास्थ्य अमले को दिये कड़े निर्देश

जमीनीस्तर की तैयारियाँ देखने निगमायुक्त पहुँचे मैदान में महापौर के निर्देश पर  वर्षा पूर्व की तैयारियाँ शुरू, समय सीमा में वर्षाजल निकासी के लिए व्यवस्थायें करने  स्वास्थ्य अमले को दिये कड़े निर्देश

जबलपुर (जयलोक)। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद और सक्रिय नजर आ रहा है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संभाग क्रमांक 1 गढ़ा के अंतर्गत आने वाले तीन प्रमुख वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में नाला और नालियों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान और अशफाक परवेज कुरैशी भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि सभी अधिकारियों ने निगमायुक्त की गाड़ी में ही एक साथ बैठकर वार्डों का भ्रमण किया।

नगर निगम में पूल वाहन के इस बेहतर उपयोग की सराहना की जा रही है, जिससे न केवल शासकीय संसाधनों की बचत हो रही है बल्कि अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय भी मजबूत दिख रहा है।निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने गढ़ा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घूमकर सफाई व्यवस्था को परखा। उन्होंने वर्षाकाल के दौरान जलप्लावन की स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य अमले को विशेष रूप से निर्देशित किया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की सफाई समय सीमा के भीतर पूरी की जाए। वर्षाजल की निकासी व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित रखा जाए ताकि आम जनता को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े। संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई कार्य पर विशेष निगरानी रखी जाए।निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता भी देखने को मिली।

वार्ड भ्रमण के अवसर पर निगमायुक्त के साथ क्षेत्रीय पार्षद जीतू कटारे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्षेत्र की जमीनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के इस आपसी तालमेल से गढ़ा क्षेत्र के नागरिकों में एक सकारात्मक संदेश गया है कि इस बार वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।नगर निगम के इस त्वरित कदम से साफ  है कि प्रशासन मानसून के आगमन से पहले ही शहर की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरी गंभीरता से जुट गया है।

 

रेबीज संक्रमित कुत्तों को दिया जायेगा मौत का इंजेक्शन

 

 

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जमीनीस्तर की तैयारियाँ देखने निगमायुक्त पहुँचे मैदान में महापौर के निर्देश पर वर्षा पूर्व की तैयारियाँ शुरू, समय सीमा में वर्षाजल निकासी के लिए व्यवस्थायें करने स्वास्थ्य अमले को दिये कड़े निर्देश

Top Headlines

Live Cricket