Download Our App

Home » News » जमीनी विवाद को लेकर मोबाईल टॉवर पर चढ़ी महिला

जमीनी विवाद को लेकर मोबाईल टॉवर पर चढ़ी महिला

कहा रिश्तेदार ने धोखे से बेच दी उसकी जमीन

जबलपुर (जयलोक)। सिहोरा थाना अंतर्गत आज एक महिला ने हंगामा मचा दिया। जमीनी विवाद को लेकर महिला मोबाईल टॉवर पर चढ़ गई और वहां से कूदने की धमकी देने लगी। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर हडक़ंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। टावर की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद महिला नीचे उतरने से इंकार करने लगी और पुलिस व स्थानीय लोगों को कूदने की चेतावनी देने लगी। महिला की हरकत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इसी बीच पुलिस और लोगों को महिला को मनाने में पसीने छूट गए।

मामला वार्ड क्रमांक 3 का है। यहां स्थित एक मोबाइल टावर पर आज  एक महिला के चढ़ जाने से सिहोरा क्षेत्र में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिससे आसपास जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। महिला को टॉवर से उतारकर थाने ले जाया गया। जहां उसे समझाईश दी जा रही है।
महिला की पहचान सोनम मल्लाह, पति किशन मल्लाह, निवासी वार्ड क्रमांक 3 सिहोरा के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि संतोष मल्लाह एवं गोपाल मल्लाह, जो उसके बड़े पिता के पुत्र हैं, ने सिहोरा के एक स्थानीय व्यवसायी किशन जानवानी के साथ मिलीभगत करके उसकी जमीन कथित रूप से धोखाधड़ीपूर्वक बेच दी है। जिसको लेकर वह परेशान है। वहीं महिला का यह भी कहना है कि न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। घटना के दौरान पुलिस अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।

इनका कहना है
जमीनी विवाद को लेकर एक महिला मोबाईल टॉवर पर चढक़र जान देने की धमकी देने लगी। महिला को किसी तरह टॉवर से उतरकर समझाकर थाने लाया गया। अब उसके द्वारा बताई गई जानकारी की जाँच की जा रही है।
प्रतिक्षा मार्कों, थाना प्रभारी

एमपी में कांग्रेस के प्रत्याशी पर भाजपा की पैनी नजर, राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर हो सकता है सियासी खेला

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जमीनी विवाद को लेकर मोबाईल टॉवर पर चढ़ी महिला

Top Headlines

Live Cricket