Download Our App

Home » News » जर्जर हाई स्कूल भवन में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र, जिम्मेदार बेखबर

जर्जर हाई स्कूल भवन में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र, जिम्मेदार बेखबर

बरगी के शासकीय हाई स्कूल की बदहाल स्थिति से अभिभावकों में आक्रोश, तत्काल मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की माँग

जबलपुर (जय लोक)। बरगी स्थित शासकीय हाई स्कूल का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सैकड़ों विद्यार्थी रोज़ इसी खतरनाक इमारत में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। भवन की छत कई जगह से क्षतिग्रस्त है, दीवारों में गहरी दरारें हैं और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है।

ऐसे हालात में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत लंबे समय से खराब है। कई बार शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। कक्षाओं की छत से प्लास्टर गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक चिंताजनक हो जाती है। टपकती छत और कमजोर दीवारों के बीच छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे बच्चों को स्कूल भेजते समय हर दिन किसी अनहोनी की आशंका में रहते हैं।

ग्रामीणों और पालकों ने मांग की है कि भवन का तकनीकी निरीक्षण कराकर उसे तत्काल सुरक्षित बनाया जाए। यदि मरम्मत संभव नहीं है तो छात्रों की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पालकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही स्कूल भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उनका कहना है कि बच्चों की जान से बढक़र कुछ भी नहीं है और प्रशासन को इस मामले में तत्काल गंभीरता दिखानी चाहिए।

 

चीन में जूतों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 28 की मौत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जर्जर हाई स्कूल भवन में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र, जिम्मेदार बेखबर

Top Headlines

Live Cricket