Download Our App

Home » जबलपुर » जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मनीष मिश्रा दोबारा बने अध्यक्ष, नरेन्द्र जैन को मिल 1023 वोट,मनीष मिश्रा को मिले 1188, 165 वोट से जीते

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मनीष मिश्रा दोबारा बने अध्यक्ष, नरेन्द्र जैन को मिल 1023 वोट,मनीष मिश्रा को मिले 1188, 165 वोट से जीते

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी के निर्वाचन के लिए कल हुए मतदान के बाद आज परिणाम आ गये हैं। मनीष मिश्रा अध्यक्ष पद पर दुबारा जीत हासिल करने में सफल हुए हैं। मत पत्रों के 100 मतों के बंडल बनाए गए थे और इन्हीं को क्रमश: खोलकर मतगणना की गई। पहले चरण के मतदान से ही मनीष मिश्रा और नरेन्द्र जैन के बीच में कांटे का मुकाबला नजर आ रहा था। चार बजे के करीब परिणाम घोषित हुए जिसमें मनीष मिश्रा को 1188, नरेन्द्र जैन 1023, ज्योति राय 307, एचआर नायडू 93, अभय शुक्ला 27, बी.पी. तिवारी को 15 वोट मिले हैं। एक घंटे बाद सचिव पद की गणना शुरू होगी।
जिला अधिवक्ता संघ के बहुप्रतीक्षित चुनाव के लिए पहले 20 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया विवादों में घिरने के कारण निर्वाचन समिति ने मतदान स्थगित कर दिया था। इसके बाद नई निर्वाचन समिति का गठन किया गया, जिसने संशोधित चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए 28 जुलाई को मतदान और 29 जुलाई को मतगणना की तिथि तय की गई। जिसके अनुसार आज मतगणना हो रही है।

इस चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस बार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, पुस्तकालय सचिव और कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शुक्ला, बाल्मिक प्रसाद तिवारी, हेमंत कुमार नायडू, ज्योति राय, मनीष कुमार मिश्रा और नरेंद्र कुमार जैन चुनाव मैदान में उतरे हैं।उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, कमल सिंह बुंदेला, मनोज त्रिपाठी, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, प्रशांत कोहली, सचिन कुमार गुप्ता, शैलेष मंजूर, सुखबीर सिंह सहित 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए मधु राणा, सुनीता सूद और वर्षा तिवारी उम्मीदवार बने।सचिव पद के लिए अमित कुमार साहू, दीपांशु साहू, गोपाल पटेल, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, महेंद्र कुमार अहिरवार, राहुल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर और चंद्रकुमार अवस्थी के बीच मुकाबला हुआ। सह सचिव पद के लिए आवेश कुमार पटेल, दामोदर पाठकर, सतीश कुमार शर्मा, शैलेन्द्र यादव, विनोद विश्वकर्मा तथा महिला उम्मीदवारों में नेहा मिश्रा, नीलम दत्त और रेखालता सिंह चुनाव लड़े। वहीं पुस्तकालय सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में रहे, जबकि कार्यकारिणी सदस्य के लिए 51 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में शामिल हुए।

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » जिला अधिवक्ता संघ चुनाव मनीष मिश्रा दोबारा बने अध्यक्ष, नरेन्द्र जैन को मिल 1023 वोट,मनीष मिश्रा को मिले 1188, 165 वोट से जीते

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket