Download Our App

Home » अपराध » ज्ञान गंगा आर्केड स्कूल ने खोल रखी थी ड्रेस और किताबों की दुकान : जेल में बंद चैतन्य टेक्नो स्कूल के पदाधिकारी से पूछताछ करने पहुँची पुलिस

ज्ञान गंगा आर्केड स्कूल ने खोल रखी थी ड्रेस और किताबों की दुकान : जेल में बंद चैतन्य टेक्नो स्कूल के पदाधिकारी से पूछताछ करने पहुँची पुलिस

प्रवेश के समय ही बता दिया जाता था स्कूल से ही

खरीदनी पड़ेगी किताबें और सामान

जबलपुर (जयलोक)। शिक्षा माफिया का हिस्सा बनकर स्कूल वालों ने किस कदर अभिभावकों को मिलकर लूटा है ये बातें परत दर परत खुलती जा रही है। पुलिस जाँच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है माफिया का हिस्सा बने इन स्कूलों के कारनामें भी सामने आ रहे हैं। ज्ञान गंगा आर्केड इंटरनेशनल स्कूल ने तो दूसरे स्कूलों को एक कदम पीछे छोडक़र स्कूल परिसर में ही बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली स्कूल ड्रेस और कॉपी किताबों की दुकान खोली ली थी। यह बात भी सामने आई है कि बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाते समय ही उनसे यह कह दिया जाता था कि उनके अभिभावकों को स्कूल परिसर में बनी दुकान से ही सारी सामग्री लेना होगी।
भेड़ाघाट थाना में इसकी शिकायत दर्ज हुई है। एफआईआर में कहा गया है कि ज्ञान गंगा ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल ने अनुचित तरीके से बिना अनुमति के लगातार स्कूल फीस में वृद्धि की  है। स्कूल प्रबंधन द्वारा सक्षम प्राधिकारियों से फीस वृद्धि के लिए अनुमति भी प्राप्त नहीं की गई और इस तत्व को छुपाया गया जो कि अनुच्छेद लाभ कमाने के लिए धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है। इस मामले में ज्ञान गंगा आर्केट इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष दया चंद्र जैन, विनीत राज मोदी बाबुल स्वाना, भरतेश भारिल, नीता जैन, दीपाली तिवारी, प्राचार्य एवं पुस्तक प्रकाशकों विके्रताओं के खिलाफ 420, 409 468 471, 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज है।
जेल में बंद चैतन्य टेक्नो स्कूल के पदाधिकारी से पूछताछ करने पहुँची पुलिस
धनवंतरी नगर क्षेत्र में स्थित चैतन्य टेक्नो स्कूल के संबंध में जाँच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस स्कूल ने राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों से भी अनुचित दबाव डालकर फीस वसूल कर ली थी।  इस मामले में जेल में बंद स्कूल के चंद्रशेखर विश्वकर्मा से पूछताछ करने के लिए पुलिस जेल पहुँची। पूछताछ के दौरान आरोपी बनाए गए चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने बताया कि स्कूल में लागू की गई किताबों के लिए दो दुकानों को निश्चित किया गया था स्कूल प्रबंधन बाहर से ली गई किताबों को मान्य नहीं करने की बात कह कर इन्हीं दो दुकानों से किताब खरीदने के लिए दबाव बनाता था। इससे मिलने वाला मुनाफा सीधे संचालकों के पास जाता था।
महिला दुकानदार से भी होगी पूछताछ – इस मामले में पुस्तक विके्रता महिला दुकानदार से भी पूछताछ कर सबूत एकत्रित करने के लिए पुलिस ने उक्त महिला दुकानदार को उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करने के लिए कहा है जल्द ही उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » ज्ञान गंगा आर्केड स्कूल ने खोल रखी थी ड्रेस और किताबों की दुकान : जेल में बंद चैतन्य टेक्नो स्कूल के पदाधिकारी से पूछताछ करने पहुँची पुलिस

Top Headlines

जेडीए द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के प्रकरण में कल होना है सुनवाई, जेडीए पर भडक़े थे विधायक, अध्यक्ष बोले कोर्ट के आदेश पर हो रही थी कार्यवाही, दोनों आमने-सामने

जबलपुर (जय लोक)।  शताब्दीपुरम एमआर 4 रोड के पास वर्षों से जमीं अवैध झुग्गी झोपडिय़ाँ और दुकानों को हटाने के

Live Cricket