Download Our App

Home » अपराध » झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी पर पटका पत्थर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, खितौला की घटना बनी रहस्य

झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी पर पटका पत्थर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, खितौला की घटना बनी रहस्य

जबलपुर (जय लोक)। खितौला थाना अंतर्गत देर रात बुजुर्ग दंपत्ति पर पत्थर से जानलेवा हमला किया गया। सो रहे पति पत्नी के सिर पर पत्थर पटका गया। जिससे पत्नी की मौत हो गई तो वहीं पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। देर रात हुई वारदात की खबर सुबह उस वक्त मिली जब लोगों ने पति पत्नी को लहुलुहान हालत में झोपड़ी में देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने मामले को जाँच में लेकर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है।
कृष्णा बाई (70 वर्ष) और चम्मू (65 वर्ष) पिछले काफी समय से हिरन नदी घाट के भीतर बनी झोपड़ी में रह रहे थे। दोनों दिन में भिक्षावृत्ति कर अपना जीवनयापन करते थे। कल देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों पर बड़े पत्थर से हमला कर दिया।

आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने झोपड़ी के पास महिला का शव और बुजुर्ग को गंभीर लहुलुहान हालत में देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खितौला पुलिस सुबह करीब 9:30 बजे मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महिला के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या के कारणों और हमलावर की पहचान करने में जुटी है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस जघन्य वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
पति से पूछताछ के बाद होगा खुलासा – बताया जा रहा है कि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज जारी है। पुलिस बुजुर्ग की हालत सामान्य होने का इंतजार कर रही है ताकि पूछताछ में हत्यारे के बारे में कुछ सुराग मिल सके। इसके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

कोतवाली में गिरा मकान का छज्जा, एक युवक घायल, पुराना और जर्जर हालत में था मकान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » झोपड़ी में सो रहे पति-पत्नी पर पटका पत्थर, पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर, खितौला की घटना बनी रहस्य

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket