Download Our App

Home » दुनिया » ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग 11 लोगों की जलकर मौत

ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग 11 लोगों की जलकर मौत

मिर्जापुर। मिर्जापुर में बुधवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में ग्यारह लोगों की जान चली गई, जिनमें से नौ लोग बोलेरो में जिंदा जल गए। ड्रमंडगंज घाटी स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर यह भीषण दुर्घटना तब हुई जब एक मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रक ने आगे चल रही एक बोलेरो, एक कार और एक अन्य ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। इस जबरदस्त भिड़ंत के कारण बोलेरो में तुरंत आग लग गई, जिसने उसमें सवार सभी नौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार चालक और ट्रक के खलासी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस और दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य कर बड़ी मश्क्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चना लादकर ढलान पर उतर रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने वाहनों को इतनी भीषण टक्कर मारी कि बोलेरो आग के गोले में तब्दील हो गई। भीषण आग की वजह से बोलेरो में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार दो ट्रकों के बीच दबकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे मौके पर ही मौतें हुईं।
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मिर्जापुर में हुई इस दुर्घटना में लोगों की जान जाने से वे बेहद दुखी हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष से मुआवजे का ऐलान किया है।

 

हनुमानताल में स्कूटी सहित गिरी महिला, पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला स्कूटी सहित तालाब में गिरी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » ट्रक की टक्कर से बोलेरो में लगी आग 11 लोगों की जलकर मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket