Download Our App

Home » Uncategorized » ठंड से राहत देने कैदियों को दिए जा रहे कंबल

ठंड से राहत देने कैदियों को दिए जा रहे कंबल

परिवार वाले भी भेज रहे गर्म कपड़े, खान-पान का भी रखा जा रहा ध्यान

जबलपुर (जयलोक) । जैसे-जैसे शहर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे लोगों की सुबह देरी से हो रही है तो वहीं लोग रात में जल्दी घरों में पहुंच रहे हैं। लेकिन जेल के अंदर बंद कैदियों को ठंड के मौसम में जेल प्रबंधन पर निर्भर रहना पड़ता है। जिसे देखते हुए जेल प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर ठंड से बचाव के उपाय शुरू कर दिए हैं। जिस तरह की ठंड अभी पड़ रही है उसे देखते हुए कैदियों को दो से तीन कंबल वितरित किए गए हैं। इसके अलावा भी जेल प्रबंधन ठंड से राहत देने के लिए कई उपाय कर रहा है।
जेलर मदन कमलेश का कहना है कि जेल में अभी 3012 कैदी है, इनमें से लंबी सजा वाले कैदियों के लिए जेल प्रबंधन द्वारा ठंड से बचाव के लिए कई इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा जो विचाराधीन कैदी है उनके परिवार वाले ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अलावा जेल प्रबंधन भी इन्हें अपने स्तर पर कंबल वितरित कर रहा है।
बुजुर्ग कैदियों के लिए गर्म पानी
जेलर मदन कमलेश ने बताया कि ठंड के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग कैदियों को होती है। ठंड से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से बुजुर्ग कैदियों को परेशानी उठानी पड़ती है।
ऐसे में बुजुर्ग कैदियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें प्रतिदिन गर्म पानी नहाने को दिया जा रहा है। साथ ही सर्दी जुकाम होने पर जेल अस्पताल उनका ईलाज किया जा रहा है।
तीन कंबल देने का नियम
जेलर मदन कमलेश ने बताया कि जेल में 3012 कैदी हैं, प्रति कैदी को ठंड के दिनों में तीन कंबल देने का नियम हैं। लेकिन आगामी दिनों में जब ठंड जोर दिखाएगी तो ऐसे में कैदियों को राहत देने के लिए कंबलों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। ऐसे में जेल प्रबंधन पाँच कंबल प्रति कैदियों को वितरित करता है। जो कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत प्रदान करता है।
खाने-पीने का ध्यान
श्री कमलेश ने यह भी बताया कि ठंड के दिनों में कैदियोंं के खान पान का भी ख्याल रखा जाता है। खासतौर पर हृदयरोगी कैदी के आहार का विशेष ध्यान रखा जाता है। ठंड के दिनों में हार्ट अटैक बढऩे का खतरा बढ़ जाता है। जिसको देखते हुए हृदय रोग से पीडि़त कैदियों के खान पान और इलाज को विशेष इंतजाम किया जाता है।
महिला कैदियों के लिए भी व्यवस्था
इसके साथ ही महिला कैदियों के लिए नहाने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही जेल में बंद छोटे बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।
परिवार वाले भेज रहे गर्म कपड़े
श्री कमलेश ने बताया कि कैदियों के लिए उनके परिवार वाले भी गर्म कपड़े भेज रहे हैं। जिसके लिए मना नहीं किया जा रहा है। मुलाकात में ये गर्म कपड़े कैदियों तक पहुँचाए जा रहे हैं। इन गर्म कपड़ों में शॉल, स्वेटर, जैकेट, ग्लब्ज आदि शामिल हैं।

इनका कहना है
अभी ठंड को देखते हुए प्रति कैदियों को दो से तीन कंबल दिए जा रहे हैं। आगामी दिनों में जब कड़ाके की ठंड पड़ेगी तो कंबलों की संख्या बढ़ाकर पाँच कर दी जाएगी।
मदन कमलेश, जेलर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ठंड से राहत देने कैदियों को दिए जा रहे कंबल

Top Headlines

Live Cricket