Download Our App

Home » दुनिया » ठाणे में 11 की मौत, तीन लोग घायल पुल पर सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर

ठाणे में 11 की मौत, तीन लोग घायल पुल पर सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर

ठाणे महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सडक़ हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक भयावह सडक़ दुर्घटना हुई, जिसमें एक वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर हो गई। यह हादसा सुबह करीब 11.30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार कम से कम नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

 

आईएएस कर्मवीर शर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » ठाणे में 11 की मौत, तीन लोग घायल पुल पर सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर