
1 आरोपी गिरफ्तार, खाने के बदले लिया जा रहा था पेट्रोल-डीजल
जबलपुर (जय लोक) सिहोरा के सूर्या ढाबा में पेट्रोल डीजल के अवैध भंडारण का खेल चल रहा था। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब क्राइम ब्रांच और सिहोरा पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जिन ट्रक चालकों के पास ढाबे में खाना खाने के लिए पैसे नहीं होते थे वह वाहनों से पेट्रोल-डीजल निकालकर उन्हें देते थे। जिसके बदले वे वाहन चालकों को खाना खिलाते थे।
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि कल क्राईम ब्रंाच को सूचना मिली कि ग्राम धनगंवा सूर्या ढाबा के पीछे बबलू ठाकुर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ अत्याधिक मात्रा में अपने ढाबा के पीछे छुपा कर रखा है। सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना सिंहोरा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम धनगवंा बबलू ठाकुर के सूर्या ढाबा के पीछे एक व्यक्ति खड़ा दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम खिलावन सिंह उर्फ बबलू ठाकुर निवासी धनगवां बताया। सूर्या ढाबा के पीछे जाकर तलाशी लेने पर खिलावन उफ बबलू ठाकुर राजपूत के द्वारा 2 नीले रंग के प्लास्टिक के डिब्बे में 1350 लीटर डीजल और तीन सौ लीटर पेट्रोल मिला। 300 लीटर पेट्रोल कीमती लगभग 31 हजार 800 रूपये तथा 1350 लीटर डीजल कीमती लगभग 1 लाख 24 हजार 200 रूपये पाई गई। डीजल एवं पेट्रोल रखने के संबंध में वैध कागजात पूछने पर नहीं होना बताया एवं बताया कि उसके ढाबा में रोड से आने-जाने वाले टेंकर वाले अपना खाना खर्चा के लिये कुछ डीजल एवं पेट्रोल दे देते हैं। उक्त डीजल को अपने ढाबा के पीछे रख लेता है वो टेंकर कहां के हैं नहीं जानता है। क्योंकि वह हार्वेस्टर का ऐजेन्ट है तो हार्वेस्टर वालों को बेच देता है, जिससे खाना खर्चा निकालना बताया। आरोपी द्वारा अत्याधिक मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ का भण्डारण करने पर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
केंट में भी पकड़ा गया 12 लीटर पेट्रोल
केंट थाना प्रभारी राजकुमार खटीक ने बताया कि लियो कम्पाउण्ड शीला टाकीज के पास सदर में कुछ लोग अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ डीजल अवेध रूप से प्लास्टिक की कुप्पी में रखकर गाडिय़ों में डाल रहे हैं। सूचना पर मुख्बिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई देखा कि 2 केन 20 लीटर रखी हुयी है। एक केन से डीजल गाड़ी में पलटा रहा था तथा दूसरी केन खाली रखी थी उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नाम पता पूछने पर आदित्य अग्रवाल बताया। आरोपी के कब्जे से दोनों केन मे भरा कुल 12 लीटर डीजल कीमती लगभग 1092 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Author: Jai Lok







