Download Our App

Home » Uncategorized » तंबाकू छोड़ें, जीवन अपनाएँ-डॉ. निपुण अग्रवाल

तंबाकू छोड़ें, जीवन अपनाएँ-डॉ. निपुण अग्रवाल

जबलपुर (जयलोक)। हर वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूकता फैलाना और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में प्रयास करना है। तंबाकू का सेवन—चाहे वह सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान-मसाला या अन्य किसी भी रूप में हो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। यह फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, दमा, और सीओपीडी जैसे गंभीर रोगों का मुख्य कारण है। भारत में हर वष लाखों लोग तंबाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण अपनी जान गंवाते हैं। डॉ. निपुण अग्रवाल चेस्ट स्पेशलिस्ट ने कहा कि के तंबाकू सिर्फ  एक आदत नहीं, एक धीमा ज़हर है। युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है, जिससे देश का स्वास्थ्य भविष्य खतरे में पड़ रहा है। यह समय है कि हम सभी एकजुट होकर तंबाकू के खिलाफ  आवाज उठाएं और इसे त्यागने का संकल्प लें।
इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम भी यही संदेश देती है हमारे बच्चों को तंबाकू उद्योग से बचाएं।

कहीं 50 तो कहीं 100 रुपये बोतल पर वसूल रहे थे अधिक, 21 शराब दुकानों में पकड़ी गई लूट लाखों-करोड़ों में  अब चलेगा कार्यवाही का हंटर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तंबाकू छोड़ें, जीवन अपनाएँ-डॉ. निपुण अग्रवाल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!