Download Our App

Home » कानून » तहसीलदार, सीएसपी, 4 थानों का बल और 11 पटवारी की मौजूदगी में हुआ सीमांकन

तहसीलदार, सीएसपी, 4 थानों का बल और 11 पटवारी की मौजूदगी में हुआ सीमांकन

जबलपुर (जय लोक) । चरगवां तहसील के अंतर्गत बढ़ैयाखेड़ा में कब्रिस्तान की भूमि और उससे सटी चरनोई भूमि के सीमांकन को लेकर कल जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के पसीने निकाल दिए। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद में कल भूमि का सीमांकन हुआ। इस दौरान विवाद से निपटने के लिए यहां चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था।

भूमि के सीमांकन के लिए नायब तहसीलदार सहित 11 पटवारी भी मौजूद रहे। जिसमें बताया गया कि कलेक्टर द्वारा खसरा नंबर 242 में कब्रिस्तान के लिए जमीन का आवंटन किया गया था। वहीं इसके समीप खसरा नम्बर 243 चरनोई भूमि है।

जिसमें एक पक्ष का आरोप है कि चरनोई की भूमि से लेकर कब्रिस्तान भूमि की तरफ दूसरा पक्ष कब्जा कर रहा है। इस कब्जे को लेकर कई बार सीमांकन की कोशिश की गई। लेकिन विवाद के कारण यह संभव नहीं हो गया।

कलेक्टर के आदेश के बाद कल दलबल के साथ जिला प्रशासन का अमला यहां सीमांकन के लिए पहुँचा और नायब तहसीलदार और 11 पटवारियों की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कर इस विवाद को खत्म किया गया। इस कार्य के लिए टीम बनाई गई थी जो मामले की निष्पक्ष जाँच कर सके।

जिसमें खसरा नम्बर 243 चरनोई भूमि का सीमांकन उसकी सीमा का निर्धारण किया गया। इस कार्य में सुबह से जुटी पुलिस और जिला प्रशासन की टीम को शाम तक का इंतजार करना पड़ा। सीमांकन में इस बात का भी निर्धारण किया गया है कि भूमि पर किसी पक्ष का कब्जा नहीं हैं। वहीं इस मामले में एसडीओपी बरगी अंजुल अयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बरगी, चरगवां, शहपुरा, सहित चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया था।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » तहसीलदार, सीएसपी, 4 थानों का बल और 11 पटवारी की मौजूदगी में हुआ सीमांकन
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket