Download Our App

Home » अपराध » तीन मौतों के मामले में : अवैध उत्खनन करने वाली पोकलेन, जेसीबी डम्पर, हाइवा क्यों नहीं किए गए जप्त

तीन मौतों के मामले में : अवैध उत्खनन करने वाली पोकलेन, जेसीबी डम्पर, हाइवा क्यों नहीं किए गए जप्त

फरार भाजपा नेता सहित अन्य की गिरफ्तारी की माँग

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस सिहोरा तहसील के अंतर्गत ग्राम कटरा में एक अवैध रेत खदान धसक जाने के कारण गाँव के 3 गरीब मजदूरों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे। एक सप्ताह तक लगातार हंगामा और हल्ला होने के बाद पुलिस पर जब दबाव बढ़ा तो उसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। इन लोगों में भाजपा का  एक नेता और पदाधिकारी भी शामिल है। भाजपा नेता पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पाँच सालों से लगातार मंदिर निर्माण के नाम पर इस अवैध रेत खदान का संचालन कर रहा था। ग्रामीणों ने अपनी लिखित शिकायत में पूर्व में यह भी बताया है कि उन्होंने इस बात की सूचना लगातार एसडीएम तहसीलदार आरआई, पटवारी और संबंधित पुलिस के अधिकारियों को दी लेकिन इस अवैध उत्खनन को रोकने के लिए कभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विगत दिवस इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेता दिनेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलेश जैन, मुकेश राठौर आदि ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचकर डिप्टी कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से माँग की गई है कि जब यह स्पष्ठ रूप से सामने आ चुका है कि वह रेत की खदान अवैध रूप से संचालित हो रही थी तो इसकी अवैध रूप से खुदाई में उपयोग की जा रही पोकलेन मशीन, जेसीबी मशीन, परिवहन करने वाले हाइवा डंपर आदि वाहनों को अभी तक प्रशासन ने जप्त क्यों नहीं किया है।फरार आरोपी बड़े आराम से खुले आम क्षेत्र में घूम रहे हैं और कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं उसके बावजूद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

बयान बदलने के लिए  दी जा रही धमकी

कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि हाल ही में कुछ ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत सौंप कर यह जानकारी दी है कि उनका बयान बदलने के लिए धमकी दी जा रही है उन पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी भाजपा नेता है तो क्या वे कानून से ऊपर हो गए हैं और पुलिस और प्रशासन उनके सामने बौना साबित हो रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होना चाहिए एवं अवैध उत्खनन में लिप्त वाहनों को भी जप्त कर ठोस कार्यवाही होना चाहिए। आरोपियों को बचाने वाले लोगों को इस कार्यवाही से दूर रखना चाहिए। 3 लोगों की मौत के मामले में प्रशासन को निष्पक्षता से कार्यवाही करनी चाहिए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » तीन मौतों के मामले में : अवैध उत्खनन करने वाली पोकलेन, जेसीबी डम्पर, हाइवा क्यों नहीं किए गए जप्त

Top Headlines

Live Cricket