Download Our App

Home » Uncategorized » तूल पकड़ता जा रहा कांग्रेस नेता के शराब दुकान से पैसे वसूलने का मामला

तूल पकड़ता जा रहा कांग्रेस नेता के शराब दुकान से पैसे वसूलने का मामला

, ऑडियो के बाद अब वीडियो जारी हुआ, आरोपों को निराधार बताया पाठक ने

जबलपुर (जय लोक)। विगत दिनों पश्चिम क्षेत्र के कांग्रेस  के ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक पर भाजपा के पार्षद जीतू कटारे द्वारा शराब दुकान संचालकों से बीस-बीस हजार रूपये महीना लेने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो जारी किया था।

इस ऑडियो को कांग्रेस नेता अभिषेक पाठक और शराब दुकान कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग का बताया गया था। ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने इस ऑडियो को फर्जी बताया और कहा कि टेंपरिंग के बाद इसे जारी किया गया है। सोशल मीडिया इस लड़ाई का मुख्य माध्यम बना हुआ है।

भाजपा के पार्षद जीतू कटारे ने आज उन कर्मचारियों के वीडियो भी जारी कर दिए जिन्होंने ऑडियो में अपनी आवाज होने की पुष्टि की। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक पाठक ने इसे राजनैतिक षडयंत्र करार दिया। पाठक ने कहा कि भाजपा के पार्षद मेरे संबंध में भ्रामक और अधूरी जानकारी दे रहे हैं और मेरी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं भाजपा के पार्षद ने सभी प्रमाणों के साथ अपने आरोपों को बिलकुल सत्य बताते हुए कहा है कि कांगे्रस के ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा विरोध प्रदर्शन ना करने के लिए शराब दुकानों से बीस बीस हजार रूपये महीने की अवैध वसूली की जा रही थी।

 

जाली नोट कांड: 11 हजार का ड्राइवर निकला 5 मकानों का मालिक!

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तूल पकड़ता जा रहा कांग्रेस नेता के शराब दुकान से पैसे वसूलने का मामला
error: Content is protected !!