Download Our App

Home » Uncategorized » तेंदुए के हमले से घायल ग्रामीण मेडिकल में भर्ती

तेंदुए के हमले से घायल ग्रामीण मेडिकल में भर्ती

इलाज जारी, ग्रामीणों में  तेंदुए की दहशत
जबलपुर (जयलोक)। बेलखेड़ा के ग्राम जुगपुरा में रहने वाले गौतम मल्लाह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि किसी तरह गौतम ने खुद को तेंदुए के चुंगल से आजाद कराया और भागते हुए गांव पहँुचा। तेंदुए के हमले की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली वे दहशत में आ गए। गांव में तेंदुए की मौजूदगी से हर कोई डर रहा है। घायल को इलाज के लिए पहले बेलखेड़ा के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायल गौतम मल्लाह का कहना है कि वह रोज की तरह तेंदूपत्ता तोड़ऩे हीरापुर की पहाड़ी से लगे जंगल पर गया था। तेंदूपत्ता तोडऩे के बाद जब वह वापस गांव की ओर आ रहा था तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उसके कंधे पर अपने दंात गड़ा दिए। गौतम जोर से चिल्लाया जिसके कारण तेंदुआ उसे छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। जैसे तैसे लहुलुहान हालत में गौतम गाँव पहुँचा और गाँव वालों को इस घटना की जानकारी दी।
एम्बुलेंस नहीं पहुँची समय पर – गाँव वालों ने गौतम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए 108 एम्बुलेंस में फोन किया लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुँची जिसके बाद परिजन मोटर साइकिल से घायल को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुँचे।
तेंदुए की चहल कदमी बढ़ी – ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे होने के कारण गांव के आसपास तेंदुए की चहल कदमी बढ़ गई है। इसके पूर्व भी जंगली जानवरों के ग्रामीणों पर हमला करने शिकायतें आ चुकी हैं। जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं।
नौरादेही जंगल से लगा है गाँव – वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बेलेखेड़ा की सीमा नौरादेही अल्यारण से लगी हुई है। यहाँ पर अकसर जंगली जानवर पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव में पहुंच जाते हैं। गर्मी के दिनों में ज्यादा मामले ऐसे आते हैं जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के आसपास जंगली जानवर देखे जाते हैं। ऐसे में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » तेंदुए के हमले से घायल ग्रामीण मेडिकल में भर्ती

Top Headlines

Live Cricket