
जयशंकर और त्रिनिदाद के पीएम की बैठक
नई दिल्ली (जयलोक)। संयुक्त राष्ट्र और नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान त्रिनिदाद की प्रधानमंत्री कमला पर्सद-बिसेसर ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ दोनों देशों के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आर्थिक सहयोग पर व्यापक चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अधिक आर्थिक सहयोग, व्यापार में वृद्धि और विकास परियोजनाओं के लिए एक्जिम बैंक से फंडिंग के जरिए त्रिनिदाद-भारत के आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयां देने पर विचार-विमर्श किया है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों की पुरानी दोस्ती लगातार निरंतर मजबूत हो रही है। इस मुलाकात पर प्रसन्नता जताते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने भी एक्स पर लिखा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद यात्रा के दौरान की गई प्रतिबद्धताओं के क्रियान्वयन में हुई प्रगति का जायजा लिया है। बता दें कि पिछले साल जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं। इसके तहत त्रिनिदाद के प्रमुख शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए 2,000 लैपटॉप देने, वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में हिंदी और भारतीय अध्ययन के अकादमिक पदों के पुनरुद्धार के लिए प्रावधान करने तथा 800 लोगों के लिए कृत्रिम अंग प्रदान करने पर सहमति बनी थी।
निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया सहित तीन के गिरफ्तारी वारंट निरस्त
Author: Jai Lok






