Download Our App

Home » Uncategorized » अखबार की खबर से छेड़छाड़ कर विधायक को बदनाम करने की कोशिश

अखबार की खबर से छेड़छाड़ कर विधायक को बदनाम करने की कोशिश

हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के साथ लगाई गई विधायक अभिलाष पांडे की फोटो

जबलपुर (जय लोक)। संजीवनी नगर थाना पुलिस ने सोमवार रात एक आपराधिक प्रवृत्ति के नवयुवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इस युवक पर पहले भी बरगी पुलिस के द्वारा कारों के काफिले में हथियारों के प्रदर्शन का मामला दर्ज किया जा चुका है। एक बार फिर यह युवक जिसका नाम रिदम राय है को पुलिस ने संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के 90 क्वार्टर इलाके से पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा था। इस समाचार की खबर दैनिक जय लोक में प्रकाशित हुई। जिसमें आरोपी से बरामद हथियार की सांकेतिक फोटो का उपयोग किया गया थ
लेकिन राजनीतिक द्वेष पूर्ण मानसिकता के कारण कुछ लोगों ने अखबार की कटिंग का गलत इस्तेमाल करते हुए प्रकाशित समाचार के साथ उत्तर मध्य के मौजूदा विधायक अभिलाष पांडे की आरोपी के गले में हाथ रखे हुए फोटो का गलत उपयोग करते हुए विधायक अभिलाष पांडे की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया।
विधायक अभिलाष पांडे ने जय लोक को इस बात की सूचना दूरभाष पर दी और बताया कि वे इस प्रकार के किसी  आपराधिक छवि के व्यक्ति को नहीं जानते हैं ना ही उनके सीधे उससे कोई संबंध है। अगर किसी कार्यक्रम में सामान्य भेंट मुलाकात के दौरान खींची गई फोटो का दुरुपयोग किसी अपराधी को संरक्षण देने के उद्देश्य के साथ किया जा रहा है तो यह पूर्ण रूप से एक राजनीतिक षड्यंत्र है।
दैनिक जय लोक भी इस चेतावनी के साथ इस खबर का प्रकाशन कर रहा है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दैनिक जय लोक के बैनर तले किसी भी प्रकार की खबर का गलत संदेश के साथ प्रचार प्रसार किया जाना कानून के विरुद्ध है।
राजनीतिक लाभ की दृष्टि से छवि को धूमिल करने वाले ऐसे प्रयासों की कठोर निंदा की जा रही है। पुलिस के द्वारा अपराधिक युवक पर कार्यवाही की गई है।आरोपी से एक वाहन और उसके कब्जे से एक चाकू पुलिस ने जप्त कर कार्यवाही कर दी है। अखबार की इस प्रकाशित खबर का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक द्वेष पूर्णता के भाव से गलत उपयोग करने पर  दैनिक जय लोक पूर्ण रूप से विरोध करता है और भविष्य में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी इस्राइल को भेजने पड़े फाइटर जेट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » अखबार की खबर से छेड़छाड़ कर विधायक को बदनाम करने की कोशिश
error: Content is protected !!