Download Our App

Home » Uncategorized » कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर किया कलेक्ट्रेट का घेराव

कांग्रेस  ने विरोध मार्च निकालकर किया कलेक्ट्रेट का घेराव

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की माँग

जबलपुर (जयलोक)। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दोपहर 12 बजे टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के अनुसार प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त   ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग के साथ उनके कार्यकाल में लिए गए फैसलों तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई गई।

मतदाता अधिकारों का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस- कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आंदोलन के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों को प्रशासन के सामने रखा गया है। जिसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए। इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी इस्राइल को भेजने पड़े फाइटर जेट

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कांग्रेस ने विरोध मार्च निकालकर किया कलेक्ट्रेट का घेराव
error: Content is protected !!