
सप्रे संग्रहालय 3 अक्टूबर को भोपाल में करेगा आयोजन
जबलपुर (जय लोक)। माधवराव सप्रे स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा महाकौशल के सपूत साहित्यकार डॉ. लक्ष्मी नारायण गुप्त स्मृति महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार जो महाकौशल में केवल एक ही पत्रकार ही दिया जाता है, इस सम्मान से दैनिक जयलोक के संपादक पत्रकार परितोष वर्मा को सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 3 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होगा। परितोष वर्मा दैनिक जयलोक के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार श्री अजित वर्मा के सुपुत्र हैं। यह संयोग है कि श्री अजित वर्मा को भी पूर्व में सप्रे स्मृति संग्रहालय द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अब उनके सुपुत्र परितोष वर्मा को भी इसी सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। समारोह का संयोजन वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि श्री परितोष वर्मा पूर्व में भी पत्रकारिता के कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें सबसे प्रतिष्ठित शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब उन्हें प्रदेश के प्रतिष्ठित माधवराव सप्रे स्मृति पत्रकारिता संग्रहालय द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।

उड़ते विमान में दो पायलटों में चाकूबाजी इस्राइल को भेजने पड़े फाइटर जेट
Author: Jai Lok





