Download Our App

Home » News » दतिया में एक बजे तक हुआ 50.26 प्रतिशत मतदान

दतिया में एक बजे तक हुआ 50.26 प्रतिशत मतदान

तीन बूथों पर ईवीएम में आई तकनीकी खराबी
भोपाल/दतिया (जयलोक)। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए दोपहर एक बजे तक करीब 50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम से जुड़े उपकरणों में तकनीकी खराबी आई, जिन्हें मॉक पोल के दौरान सभी एजेंटों और कैमरों की मौजूदगी में बदल दिया गया।मतदान केंद्र क्रमांक 186 पर वीवीपैट, क्रमांक 108 पर बैलेटिंग यूनिट (बीयू) और क्रमांक 290 पर कंट्रोल यूनिट (सीयू) में खराबी आई थी। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी उपकरण समय रहते बदल दिए गए, जिसके बाद निर्धारित समय पर मतदान शुरू हुआ।
इस बीच बसई क्षेत्र के लखनपुर गांव में मुख्य सडक़ निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर सडक़ नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। सूचना पर एसडीएम अशोक अवस्थी मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद करीब 50 ग्रामीणों ने मतदान किया। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मतदान के बाद ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि मतदाता भाजपा के अहंकार को तोड़ेंगे। उन्होंने बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश नहीं देने का आरोप भी लगाया।
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मतदान से पहले पीतांबरा पीठ में दर्शन कर दतिया के विकास, युवाओं को रोजगार और भयमुक्त दतिया की प्रार्थना की। बाद में उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 158 पहुंचकर पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और भाजपा को भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया। जिले के 291 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 20 हजार 400 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया, जबकि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मतदान शुरू हुआ।
अच्छी वोटिंग की उम्मीद है
पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान करने के बाद मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मकसद भारतीय जनता पार्टी की जीत और दतिया का विकास है। इसीलिए कमल का बटन दबाया गया। अच्छी वोटिंग की उम्मीद है। साथ ही कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाने की बात कही है।
दतिया वोटिंग के दिन फर्जी लेटर से बढ़ी सियासी गर्मी
दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से एक कथित फर्जी निष्कासन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलचल मच गई। भाजपा ने पत्र को फर्जी बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मतदाता तोड़ेंगे भाजपा का अहंकार- घनश्याम सिंह
कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग कर दी है। इस दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखी है। सिंह ने कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को प्रवेश न मिलने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि हम अधिकारियों से इस पर चर्चा करेंगे।

 

90 मिनट में बुक हुए पीएम आवास के 56 मकान…

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दतिया में एक बजे तक हुआ 50.26 प्रतिशत मतदान

Top Headlines

रेल लाईन दोहरीकरण और भिटौनी पौड़ीगेट खोलने की माँग को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आशीष दुबे ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेलमंत्री माननीय अश्विनी वैष्णव

Live Cricket