Download Our App

Home » Uncategorized » दमदम की रैली में टीएमसी पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बुझने से पहले फडफ़ड़ा रहा है टीएमसी का दिया

दमदम की रैली में टीएमसी पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बुझने से पहले फडफ़ड़ा रहा है टीएमसी का दिया

कोलकाता। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दमदम में रैली की। उन्होंने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने वाला है। बुझता दिया फडफ़ड़ाता है। बंगाल में परिवर्तन की लहर है। पहले चरण की वोटिंग ने इस पर मुहर लगा दी है।
पश्चिम बंगाल के दमदम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है। पीएम मोदी ने कहा कि कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है।
तृणमूल के भय, भ्रष्टाचार से आजादी जरूरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल का गौरव फिर से लौटाने के लिए, बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के भय, भ्रष्टाचार, सिंडिकेट, पलायन, बेरोजगारी और बेकारी और घुसपैठियों, बेटियों पर अत्याचार से आजादी बहुत जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तगड़ा हमला करते हुए कहा बंगाल में टीएमसी ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था। पहले चरण के मतदान में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है और दूसरे चरण में इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी का दिया बुझने से पहले फडफ़ड़ा रहा है। 4 मई को नतीजे आने के बाद टीएमसी के गुंडों को बंगाल में छुपने की जगह नहीं मिलेगी।
पीएम मोदी बोले- ये क्रांति की बेला है और वोट से ही क्रांति होगी
प्रधानमंत्री ने कहा, गुलामी की बेडिय़ां तोडऩे के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र का आह्वान किया था- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा। ये बंगाल में नई क्रांति की बेला है और ये क्रांति वोट से होगी। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि आप हमें वोट रूपी आशीर्वाद दीजिए, हम मिलकर बंगाल को अनेक कष्टों से आजादी दिलाएंगे। टीएमसी नारी विरोधी पार्टी है।

 

गोदामों में रखे गेहूँ की निकासी पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दमदम की रैली में टीएमसी पर जमकर बरसे पीएम मोदी, बुझने से पहले फडफ़ड़ा रहा है टीएमसी का दिया

Top Headlines

Live Cricket