Download Our App

Home » Uncategorized » दिल्ली का एक्यूआई 510 पर पहुँचा लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल

दिल्ली का एक्यूआई 510 पर पहुँचा लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल

दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में दिल्ली 8वें स्थान पर
नई दिल्ली /एजेंसी (जयलोक)। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ प्रदूषण का महाविस्फोट देखने को मिल रहा है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के ताजा रियल-टाइम आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 510 तक पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी को भी पार कर गया। ऐसे भीषण प्रदूषण में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। सुबह से ही दिल्ली में घना कोहरा छाया है, और कई जगहों पर तो हालात बहुत ज्यादा खराब हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो, दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में 8वें स्थान पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में केवल 7 शहर ही ऐसे हैं जो दिल्ली से ज्यादा प्रदूषित हैं। यह स्थिति इस बात का संकेत है कि दिल्ली की हवा में जहर खतरनाक स्तर पर घुल चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में सुबह से कई जगहों पर धुंध छाई हुई है और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी पड़ रहा है। पार्टिकुलेट मेटर 2.5 की मात्रा तेजी से बढऩे से हवा जहरीली हो गई है। तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली में औसत एक्यूआई 510 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है।

 

नशेड़ी ट्रक चालक ने तीन को सुलाया मौत की नींद

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिल्ली का एक्यूआई 510 पर पहुँचा लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल
error: Content is protected !!