Download Our App

Home » Uncategorized » नशेड़ी ट्रक चालक ने तीन को सुलाया मौत की नींद

नशेड़ी ट्रक चालक ने तीन को सुलाया मौत की नींद

मक्का से लोड बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, तीन की मौत दो घायल, भेड़ाघाट का मामला

जबलपुर (जयलोक)।  जिले के भेड़ाघाट क्षेत्र में बीती देर रात तेज रफ्तार का भयावह कहर देखने को मिला। रिंग रोड स्थित नेशनल हाईवे- 45 पर राज फैमिली ढाबे के पास मक्का से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने जमकर तबाही मचाई। रात 2 बजे हुए इस हादसे में ट्रक ने ढाबे के बाहर खड़े तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए वहाँ आग ताप रहे लोगों को कुचल दिया। जहाँ तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ढाबा संचालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसा करने के बाद ट्रक खुद भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।
बताया जा रहा है कि देर रात 2 बजे ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे, जबकि कुछ कर्मंचारी कड़ाके की ठंड से बचने के लिए बाहर बैठकर आग ताप रहे थे। इसी दौरान हाईवे से गुजर रहा मक्का से लदा तेज रफ्तार ट्रक अचानक बेकाबू हो गया। ट्रक ने सबसे पहले ढाबे के बाहर खड़ी एक बोलेरो, एक कार और एक पिकअप वाहन को टक्कर मारी और फिर आग ताप रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जाँच में जुटी
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान भिंड-मुरैना निवासी बलराम और मोनू के रूप में हुई है, जो पास की ही एक शराब दुकान में काम करते थे। तीसरे मृतक की पहचान खैरी निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो इसी ढाबे का कर्मचारी था। हादसे में गंभीर रूप से घायल ढाबा संचालक राजा साहू और एक अन्य व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नशे में ट्रक चलाने की आशंका
प्रारंभिक जाँच में ट्रक चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जाँच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस के मुताबिक मक्का से भरा ट्रक शहपुरा की तरफ  से जबलपुर आ रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शुरू की जाँच
हादसे की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है। हादसे के बाद ढाबे और आसपास के इलाके में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

बोलेरो, कार और पिकअप को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बेकाबू ट्रक ने सबसे पहले ढाबे के पास खड़ी बोलेरो, कार और पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद वहाँ मौजूद लोगों को कुचलते हुए कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन से चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए।

हवाला कांड में छूकर निकल गई थी मुसीबत इस बार फँस गई एएसपी सहित उनकी वसूली फौज!

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नशेड़ी ट्रक चालक ने तीन को सुलाया मौत की नींद
error: Content is protected !!