
सीहोर प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। वार्ड नंबर 12 स्थित घर में पति, पत्नी और उनके बेटे के शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया। तीनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने मंगलवार रात सोते समय परिवार पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान राकेश मीना (45), उनकी पत्नी राधा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई है। घर में तीन शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे नगर में दहशत का माहौल बन गया।
सोते समय हत्या किए जाने की आशंका- एसडीओपी रवि शर्मा के मुताबिक, तीनों के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि परिवार के सदस्यों की हत्या उस समय की गई, जब वे सो रहे थे। हालांकि, वारदात को किसने अंजाम दिया और इसके पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बरगी की बाईं तट नहर फूटी, खेतों में घुसा पानी, अवैध खनिज परिवहन से कमजोर हो रहीं नहरें




