Download Our App

Home » Uncategorized » कोदू की रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

कोदू की रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार

बेहोशी, उल्टियाँ, तेज सिरदर्द और शरीर में झटके आने की शिकायत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

जबलपुर (जय लोक)। सिहोरा के पास मोहसाम गांव में कोदो के आटे से बनी रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को बेहोशी, उल्टियां, तेज सिरदर्द और शरीर में झटके आने की शिकायत हुई। हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हें एंबुलेंस की मदद से सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर सभी को मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया।

ग्राम सरपंच मुकेश लोधी के मुताबिक सिकंदर भाईजान के परिवार ने बुधवार रात कोदो के आटे से चूल्हे पर रोटियां बनाकर खाई थीं। खाना खाने के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगडऩे लगी। एक के बाद एक सभी को उल्टियां, सिरदर्द और बेहोशी जैसी परेशानी होने लगी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 10:30 बजे एंबुलेंस के ईएमटी राजेंद्र देशमुख और पायलट राजेश यादव मरीजों को सिहोरा अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने सभी छह मरीजों को मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेज दिया।

बीमार होने वालों में रफीना बी (30), जुमी बी (62), इकराम मोहम्मद (38), रुखसार बी (20), शेख सिकंदर (85) और रोजी बी (18) शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है। सभी मरीजों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कोदो के आटे से बनी रोटी खाने के बाद एक साथ छह लोगों की तबीयत बिगडऩे की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बरगी की बाईं तट नहर फूटी, खेतों में घुसा पानी, अवैध खनिज परिवहन से कमजोर हो रहीं नहरें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » कोदू की रोटी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार
error: Content is protected !!