Download Our App

Home » Uncategorized » नेहरू की इकलौती बेटी और गाँधी के चार बेटे

नेहरू की इकलौती बेटी और गाँधी के चार बेटे

भारतीय जनमानस में आज भी संतान के रूप में बेटे की प्राप्ति की लालसा सबसे प्रबल रहती है। आज भी बेटी के जन्म को लेकर अधिकांश लोगों में उत्साह का संचार कम ही देखा जाता है। बहुत कम ही ऐसे खुशनसीब लोग देखे जाते हैं जो बेटियां होने पर खुशियां मनाते हैं। आज पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भी स्वतंत्रता संग्राम के अग्रगण्य सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरु की इकलौती सुपुत्री रहीं इंदिरा गांधी उन लोगों के लिए एक आदर्श हो सकती हैं जिनके घरों में बेटे नहीं हैं और सिर्फ  बेटिया ही हैं। बेटों की चाहत रखने वालों के लिए एक और उदाहरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का है। गांधी जी के चार बेटे रहे लेकिन इन बेटों ने वैसा काम नहीं किया कि वे अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर उनकी विरासत के वास्तविक उत्तराधिकारी बनते। गांधी और गांधीवाद जब आज भी सामयिक हैं तब यदि उनके चार बेटों में से किसी एक ने भी गांधी की विरासत को आगे बढ़ाया होता तो वे आज भी चर्चा में बने रहते। लेकिन आज शायद ही कोई गांधी जी के चार बेटों में से किसी एक को भी याद करता हो। गांधी के चारों बेटों ने अपनी योग्यता और क्षमता के अनुरूप अपने-अपने सार्वजनिक जीवन में जो कुछ भी बन सकता था उसे करने की उन्होंने भरसक कोशिश की। उनके दो बेटे पत्रकारिता से भी जुड़े। एक बेटे ने दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी के साप्ताहिक समाचार पत्र को प्रकाशित करना जारी रखा। वहीं उनके सबसे छोटे बेटे दैनिक हिंदुस्तान के संपादक भी बने।

गांधी जी के बेटों के बेटे भी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। गांधी जी के एक पोते को राज्यपाल बनने का अवसर प्राप्त हुआ। वहीं एक पोते राजमोहन गांधी ने राजनीति में सक्रिय होने की कोशिश की। वे जबलपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़े लेकिन जीत नहीं पाए। तात्पर्य यह है कि जो लोग पुत्र मोह से ग्रसित हैं उन्हें इस बात का आभास होना चाहिए कि गांधी जी के चार बेटों ने किस तरह का मकाम हासिल किया। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इकलौती पुत्री श्रीमती इंदिरा गांधी थी और नेहरू जी ने पुत्र होने की लालसा नहीं पाली और उन्होंने अपनी इकलौती बेटी को ही सब कुछ माना। श्रीमती इंदिरा गांधी बाल्यकाल से ही सक्रिय रहीं उन्हें गांधी जी का सामीप्य भी मिला। वे अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ भी लगातार सक्रिय रहीं। नेहरू जी के प्रधानमंत्री रहते हुए ही इंदिरा गांधी एक स्थापित नेता बन चुकी थीं। नेहरू जी के निधन के पश्चात लाल बहादुर शास्त्री प्रधानमंत्री बने और उनके साथ श्रीमती इंदिरा गांधी को केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर भी मिला। शास्त्री जी के निधन के पश्चात श्रीमती इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी देश की सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाली प्रधानमंत्री बनीं। यहां तक की बहुत से मामलों में उन्होंने अपने पिता को भी पीछे छोड़ दिया। श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए पाकिस्तान को ना केवल पराजित किया बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े भी करवा दिए। ऐसे बहुत से काम है जिनके लिए यह देश आज भी श्रीमती इंदिरा गांधी को याद रखता है। वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके बेटे राजीव गांधी भी प्रधानमंत्री बने।

राजीव गांधी की हत्या के बाद उनकी पत्नी श्रीमती सोनिया गांधी आज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी हालत ही में प्रकाशित आत्मकथा की इन दिनों धूम मची हुई है। इंदिरा जी के पोते राहुल गांधी भी बड़े नेता बने हैं। आज भी भारतीय समाज में जो लोग बेटे चाहने की मानसिकता से ग्रस्त हैं उन्हें नेहरू की बेटी श्रीमती इंदिरा गांधी को याद रखना चाहिए और यह समझना चाहिए कि बेटे ही होना जरूरी नहीं है। बेटियां भी बड़ी कामयाब हो सकती है।
आज श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन है तो उन्हें देश की एक बलिदानी नेत्री के रूप में भी याद किया जाता है। खालिस्तान को बनने से रोकने के लिए उन्होंने अपने प्राण भी गवां दिए। हमें उम्मीद करना चाहिए की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो राष्ट्र का अभियान है उसके लिए श्रीमती इंदिरा गांधी को एक आदर्श उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

सोनिया गांधी की किताब पर विवाद, शिवसेना ने पुस्तक के पन्ने फाडक़र जताया विरोध, वीर सावरकर का बताया अपमान

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » नेहरू की इकलौती बेटी और गाँधी के चार बेटे
error: Content is protected !!