Download Our App

Home » Uncategorized » दिल्ली में अब रेखा राज

दिल्ली में अब रेखा राज

नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली में नई सरकार का गठन हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट ने आज गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ ली। उप राज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री समेत कुल सात सदस्यीय नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री इकलौती महिला हैं।
कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है। शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं क्करू मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की ष्टरू बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।

रेखा गुप्ता को मिर्ली z सुरक्षा
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता र्को z सुरक्षा दी गई है। वहीं उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

राज्य की चौथी महिला सीएम के तौर पर ली शपथ, प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्री बने
पंकज सिंह – विकासपुरी से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई है। पंकज राजपूत समाज से बड़ा चेहरा हैं। पार्षद भी रहे हैं।
कपिल मिश्रा- करावलनगर से विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में रेखा टीम का शपथ ग्रहण चल रहा है। आम आदमी पार्टी को छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे।
रविंद्र इंद्राज- बवाना से भाजपा विधायक रविंद्र इंद्राज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली है। दिल्ली में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा हैं।
मनजिंदर सिंह सिरसा- राजौरी गार्डन विधानसभा से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंत्री पद की शपथ ली है। अकाली दल के टिकट पर दो बार विधायक बने। 2021 में अकाली छोडक़र भाजपा में शामिल हुए थे।
आशीष सूद- दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा से विधायक आशीष सूद ने मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद ने तीसरे नंबर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में टीम रेखा का शपथ ग्रहण चल रहा है। आशीष सूद का मुख्यमंत्री की रेस में नाम चल रहा था।
प्रवेश वर्मा- रेखा गुप्ता के बाद नई दिल्ली विधानसभा से प्रवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में भाजपा का शपथग्रहण चल रहा है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के पहले कांग्रेस के कई पार्षद बलपूर्वक गिरफ्तार, निगम से गिरफ्तार किया बाईपास पर ले गए फिर लेकर गए माढ़ोताल थाने

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिल्ली में अब रेखा राज

Top Headlines

Live Cricket