Download Our App

Home » Uncategorized » दिल्ली में 6 मंजिला होटल में लगी आग, 21 की मौत

दिल्ली में 6 मंजिला होटल में लगी आग, 21 की मौत

नई दिल्ली (जयलोक)। दिल्ली के मालवीय नगर में आज बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।
दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। कुल 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। दिल्ली के इस होटल में आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
जान बचाने के प्रयास
इस दुखद घटना के दौरान, लोगों को आग की लपटों से बचने और इमारत से सुरक्षित बाहर निकलने में मदद करने के लिए नीचे की ओर रजाइयां बिछाई गई थीं। कुछ लोगों ने इमारत से कूदकर जान बचाई। हालांकि कूदने के दौरान वो घायल हो गए।
सांसद बांसुरी स्वराज ने हादसे पर जताया दुख
नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि स्थित हौज रानी, मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल दे।

 

वेदांता ग्रुप के कई ठिकानों पर ईडी ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » दिल्ली में 6 मंजिला होटल में लगी आग, 21 की मौत

Top Headlines

Live Cricket