Download Our App

Home » News » दु:ख की भावनाएं चरम पर, विश्वास का आभाव, अब केवल सीबीआई ही विकल्प, ट्विशा को इंसाफ न्यायिक प्रणाली की प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिए भी जरूरी

दु:ख की भावनाएं चरम पर, विश्वास का आभाव, अब केवल सीबीआई ही  विकल्प, ट्विशा को इंसाफ न्यायिक प्रणाली की प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिए भी  जरूरी

ट्विशा की मृत्यु पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव को सांसद विवेक तन्खा ने पत्र लिखकर की माँग

जबलपुर (जयलोक)। वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में गर्म  हो चुके एक  नव विवाहित महिला की मौत के मामले  में आज एक और नया मोड़ आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को वरिष्ठ अधिवक्ता सांसद विवेक तन्खा ने पत्र लिखकर कहा कि प्रदेश के भोपाल स्थित उनके ससुराल में 12 मई, 2026 को हुई  ट्विशा शर्मा की मृत्यु की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ, यह मामला वर्तमान में  राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुआ है।  ट्विशा शर्मा की मृत्यु का दुखद मामला अब पूरी तरह से गतिरोध में पहुँच गया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी मृतक के परिवार ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर से विश्वास खो दिया है और जांच में कई खामियों का आरोप लगाया है।स्थिति और भी जटिल हो जाती है क्योंकि मृतक के पति भोपाल न्यायालय में वकालत करते हैं और उनकी माता भोपाल न्यायालय की सेवानिवृत्त प्रधान जिला न्यायाधीश हैं।

विधि एवं न्यायिक प्रणाली में उनकी प्रतिष्ठा को देखते हुए, जनता का विश्वास जीतने के लिए एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए शव लेने से इनकार कर दिया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अब आठ दिन हो चुके हैं और समय बीतने के साथ-साथ साक्ष्यों के नष्ट होने या उनसे छेड़छाड़ होने का गंभीर खतरा बना हुआ है। दोनों परिवारों ने अपने-अपने पक्ष को स्पष्ट रूप से रखा है, जिससे निष्पक्ष और शीघ्र समाधान अत्यंत आवश्यक हो जाता है।

सांसद श्री तन्खा ने कहा कि इन परिस्थितियों में, मेरी विनम्र निवेदन है कि न्याय के हित में निष्पक्ष, विश्वसनीय और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए जांच को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीओ) को सौंपना ही एकमात्र उपाय है।श्री तन्खा ने मुख्यमंत्री डॉ यादव  से कहा कि आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया इस जांच को जल्द से जल्द केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दें। ताकि पीडि़त परिवार को इंसाफ मिल सके।

 

रेबीज संक्रमित कुत्तों को दिया जायेगा मौत का इंजेक्शन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » दु:ख की भावनाएं चरम पर, विश्वास का आभाव, अब केवल सीबीआई ही विकल्प, ट्विशा को इंसाफ न्यायिक प्रणाली की प्रतिष्ठा बरकरार रखने के लिए भी जरूरी

Top Headlines

Live Cricket